Sarkari Naukri 2023 : बिहार में ड्रग इंस्पेक्टर की निकली भर्ती, 37 साल है उम्र सीमा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Sarkari Naukri 2023 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्वास्थ्य के अंतर्गत ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही बंद होने वाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर करना है.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मर्द को दोबारा शुरू हुई थी. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई है. बीपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर की 55 वैकेंसी है. अधिक जानकारी के लिए bpsc.bih.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.

ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए आयु सीमा

बीपीएससी द्वारा निकाली गई ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती के लिए उम्र 1 अगस्त 2022 को 21 से 37 साल के बीच होनी चाहिए.

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी विश्वविद्यालय से क्लिनिकल फार्मकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंस या मेडिसिन में डिग्री होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों/दिव्यांग उम्मीदवार-200
अन्य उम्मीदवार-750

ये भी पढ़ें 

Govt Jobs 2023 : इंटेलिजेंस ब्यूरो में 797 जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर की होगी भर्ती, 3 जून से शुरू होगा आवेदन
महासमुंद में खुला सरकारी नौकरी का पिटारा, 12 जून तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

Tags: Government jobs, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें