कैब से चलने वालों की बड़ी समस्या का हुआ हल, अब राइड कैंसल नहीं कर सकेंगे ड्राइवर, मगर चार्ज…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भाविश अग्रवाल ने कहा- वे खुद यूज करेंगे सर्विस.
इसके फीचर्स और कीमत का खुलासा नहीं किया गया है.
लोग पूछ रहे- कितनी होगी सर्विस की कीमत.

नई दिल्ली. कैब की सेवा शुरू होने के बाद से महानगरों में आना-जाना काफी आसान हो गया है. दिनरात 24 घंटे उपलब्‍ध होने वाली इस सर्विस से लोगों को काफी सहूलियत मिली. लेकिन, इसमें भी एक समस्‍या सबसे ज्‍यादा परेशान करती है जब आप कैब का इंतजार कर रहे हों और ड्राइवर बिना खास वजह के राइड कैंसिल कर देता है. इससे आपका समय तो खराब होता ही है कहीं जाने में देरी भी हो सकती है. कंपनी ने इसका हल निकाल लिया है और नए फीचर के तहत अब ड्राइवर आपकी राइड कैंसिल नहीं कर सकेगा.

इसके साथ ही ‌भाविश ने ट्वीट कर बताया कि वे खुद इस नई सर्विस का लगातार उपयोग करेंगे और ट्वीटर पर अपने अनुभव शेयर करेंगे. हालांकि शुरुआत में प्राइम प्लस की सर्विस बेंगलुरू में कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही उपलब्‍ध करवाई जाएगी. वहीं भाविश ने इस सर्विस के फीचर्स और कीमत के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Ola Cab, Ola ride

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें