हरियाणा में धूल भरी आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान, जानें कैसा रहेगा वेदर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि मंगलवार को उत्‍तर भारत के हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में 30-60 किमी/घंटा की गति से हल्की से मध्यम तीव्रता वाली आंधी/धूल भरी आंधी आएगी. जानकारी के अनुसार हिसार, हांसी, सिवानी, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल में इसका प्रभाव रहेगा. इस आंधी के साथ पंजाब- हरियाणा के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश या बौछारें भी पड़ सकती हैं. तेज हवाओं के कारण मौसम में कुछ परिवर्तन होने की संभावना है. इसका असर राजस्‍थान, पंजाब, उत्‍तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में भी देखा जा सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार बारिश, तेज हवाओं के कारण कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिली है, जबकि कहीं- कहीं उमस और तेज धूप से लोगों को परेशानी महसूस हो रही है. रविवार और सोमवार को दिल्‍ली- एनसीआर में हल्‍की और मध्‍यम बारिश, ओलावृष्टि के बाद से मौसम बदला हुआ है. पहले यहां तेज गर्मी पड़ रही थी. इधर पंजाब और हरियाणा में तेज हवाओं के कारण भी मौसम बदल गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि ऐसा संभव है कि हरियाणा के कुछ हिस्‍सों में ओलावृष्टि हो.

31 मई तक जारी रहेगी आंधी- तूफानी हवाएं और बारिश
मौसम विभाग की मानें उत्‍तरी पाकिस्‍तान के ऊपर वेस्‍टर्न डिस्‍टरबेंस बना हुआ है, जिससे चक्रवाती हवाएं राजस्‍थान से लेकर मध्‍यप्रदेश तक चल रही हैं. वहीं दूसरी तरफ एक ट्रफ हिमालयी क्षेत्र से ओडिशा- पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है. इससे 31 मई तक आंधी- तूफान और बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी.

Tags: Haryana weather, India Meteorological Department, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें