01

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar): डायरेक्टर शरत कटारिया की 2015 में आई फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से भूमि पेडनेकर ने डेब्यू किया था. इस फिल्म के हिट होते ही भूमि का करियर भी हिट रहा और ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘सोनचिरैया’ समेत कई हिट फिल्मों में काम किया है. भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा पेडनेकर भी ठीक उनकी ही तरह दिखती हैं. बेहद खूबसूरत समीक्षा पेडनेकर पेशे से वकील हैं और एक प्राइवेट फर्म में काम करती हैं. समीक्षा भी सोशल मीडिया स्टार हैं और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. समीक्षा को 2 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. (फोटो साभार-Instagram@samikshapednekar)
Author: Up Head Line
Views: 24








