मौसम परिवर्तन से नागौर में गर्मी से मिली राहत, तापमान गिरने से कूलर और एसी हुए बंद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 

 

कृष्ण कुमार/ नागैर. नागौर जिले में गर्मी के कारण लोगो का हाल बेहाल हो रखा था. जिसके कारण नागौर जिले की सड़क सुनसान दिखाई देने लगी थी लेकिन पिछले पांच दिनों से जिले में बारिश व तेज हवा का प्रकोप जारी है जिसके कारण लोगो को गर्मी से राहत मिली है.वहीं तापमान में गिरावट आने से घरों में अब कूलर और एसी बंद हो गए है.

दस दिन पूर्व नागौर जिले में गर्मी के कारण लोगो की हालत खराब हो रही थी जिसके कारण लोगो को घर से बाहर निकलना अच्छा नहीं लगता था. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते नागौर जिले में पांच दिनों में लगातार बारिश व तेज हवा चल रही है.वहीं सूरज की किरणें तक देखने को नहीं मिल रही है. बारिश के चलते जिले के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. जहां दिन में लू और भीषण गर्मी के चलते अधिकतम तापमान 44° सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा था. नागौर में पिछले 10 दिन की बात करे तो 43° से शुरु होकर 46° तक दर्ज किया जा चुका था. लेकिन बारिश के चलते नागौर जिले के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. जिले का वर्तमान समय में न्यूनतम तापमान 22° सेल्सियस से लेकर अधिकतम 30° सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है. सुबह-सुबह तापमान 20° सेल्सियस के आसपास रहता है.

बारिश के चलते जहां पहले लोग कूलर एसी का सहारा ले रहे थे. अब लोगों के द्वारा कूलर एसी बंद कर दिए है. क्योंकि जिले में बारिश लगातार हो रही है. जिसके कारण ठंड जैसा माहौल बना हुआ है. जिले में आगामी दो दिन तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा. क्योंकि अभी भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आने वाले दो दिनों में नागौर में एकबार फिर से तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें