BPSC: बिहार में शिक्षक भर्ती होने जा रही है. इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा से जुड़े बदलावों पर चर्चा हुई है. बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने पीसी के जरिए जानकारी दी है. अभ्यर्थियों द्वारा कुछ मुद्दे उठाए गए जिसको लेकर बैठक भी हुई. अभ्यर्थियों द्वारा महत्वपूर्ण मांग की गई थी कि अपीयरिंग कैंडिडेट को मौका मिले. आयोग ने विज्ञापन का प्रारूप तैयार कर लिया है. आज से कल तक विज्ञापन जारी हो सकता है.
सिलेबस का विस्तार नहीं
अध्यक्ष ने घोषणा करते हुए कहा कि सिलेबस के विस्तार की कोई जरूरत नहीं है. प्राइमरी अध्यापकों के लिए जो एनसीईआरटी का सिलेबस है, वही बीपीएससी के लिए लागू होगा.
भाषा का पेपर क्वालिफाइंग
9वीं, 10वीं के लिए जो ncert का पाठ्यक्रम है वही इसमें भी रहेगा. भाषा के लिए 100 नंबर होंगे, ये पेपर 2 घंटे का होगा. भाषा का पेपर क्वालिफाइंग नेचर का है. इसके आधार पर मेधा सूची नहीं बनेगी.
आपके शहर से (पटना)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के पास E-KYC करवाने का आखिरी मौका, 31 मई के बाद हो सकती है मुश्किल

East champaran: गेंदा के फूल की खेती कर मालामाल हो रहे यह किसान, 20 परिवारों को दे रखा है रोजगार

आग बुझाने के साथ लोगों को बचाएगा Xena 5.0 रोबोट, राजगीर के पहाड़ों पर हुआ सफल प्रशिक्षण

नालंदा के ‘निश्चलगंज का पेड़ा’ है वर्ल्ड फेमस, USA, साउदी और बांग्लादेश तक के लोग स्वाद के दीवाने

छपरा की मोहिनी बनी स्टेट अंडर-11 गर्ल्स चेस चैंपियन,राष्ट्रीय स्तर पर करेगी बिहार का प्रतिनिधित्व

इस मंदिर में बिना कोई खर्च होती है शादी, उपहार के साथ सरकारी योजना का भी मिलता है लाभ

मुजफ्फरपुर की बूढ़ी गंडक में गंदगी देख निराश हुए जलपुरुष, सूखी नदियों को बचाने के लिए दिए टिप्स

CM के भाषण से मिला आइडिया और बिहार के इस युवा ने खड़ा कर दिया अपना कारोबार

Video: प्लीज मुझे छोड़ दीजिए… गुहार लगाती रही लड़की; मगर प्रेमी के सामने लड़कों ने जमीन पर पटक दिया, फिर…

अधूरी सुहागरात की खौफनाक कहानी! दुल्हन के ‘लाल जोडे़’ के पीछे की कहानी सुनकर सहम जाएंगे

Bihar Politics: कहीं मांझी का मन न डोल जाए; इसलिए बिहार महागठबंधन में बनेगी कॉर्डिनेशन कमेटी, बाबा बागेश्वर पर बनी खास रणनीति
मुख्य पेपर के आधार पर मेधा सूची
मुख्य पेपर के आधार पर मेधा सूची जारी होगी. मेन पेपर में डेढ़ सौ प्रश्न रखे गये थे, अब उसे घटाकर 120 किया गया है. एक पद के लिए एक मेन पेपर रहेगा.
जो दो पद के लिए तैयारी कर रहे हैं उन्हें दो पेपर पढ़ने होंगे. सिर्फ़ वाणिज्य में ही एसटीईटी पास को विकल्प दिया जाएगा. अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए उन्हें भी मौका दिया जायेगा. 31 अगस्त 2023 तक परीक्षा देनेवालों को मौका दिया जाएगा.
डीएलएड और बीएड करने वालों को मौका
डीएलएड और बीएड करने वाले दोनों कैंडिडेट्स को मौका दिया जायेगा.अपीयरिंग वालों को भी मौका दिया जाएगा. सीटीईटी वाले अपीयरिंग कैंडिडेट को भी मौका दिया जायेगा.
रजिस्ट्रेशन और आवेदन 15 जून के आसपास
2 से तीन महीने में परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी करेंगे. आवेदन की तारीख देर तक रखी जायेगी. ऑनलाइन आवेदन तैयार करने में समय लगेगा, जिनका परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है और बाकि जो प्रमाण पत्र है उसे आवेदन के साथ अप्लाई करना जरूरी है. बाद में जमा करने की सुविधा नहीं होगी. रजिस्ट्रेशन और आवेदन 15 जून के आसपास शुरू होगा.
ये भी पढ़ें-
Bank Job Exams: बैंक में नौकरी पाने के लिए कौन सी परीक्षाएं होती हैं
JEE Advanced 2023: 4 जून को है जेईई परीक्षा, नोट करें रिजल्ट तक का कैलेंडर, कैसे होगा एग्जाम?
.
Tags: BPSC
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 14:13 IST








