03

पागल बाबा नंगे बदन तपती धूप में बैठ कर धूनी रमाए अपना शरीर तपा रहे हैं, जिनको देखने हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं. पागल बाबा तपती धूप में रेत के ढेर पर खुले आसमान के नीचे सुबह 9 बजे से 5 बजे तक सूर्य साधना कर रहे हैं. एक ओर जहां दिन में तापमान 40 डिग्री को पार कर रहा है, धूप में तपिश का असर अपने चरम पर है, वही दूसरी ओर अपने तपोबल के दम पर पागल बाबा खुले आसमान के नीचे रेत के टीले पर सूर्य साधना कर रहे हैं.
Author: Up Head Line
Views: 28








