अमित सिंह/प्रयागराज : केंद्रीय इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब महासागर विज्ञान की भी पढ़ाई कराई जाएगी. यह सुविधा विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं समुद्र विज्ञान केंद्र में एमटेक के पढ़ाई करने वाले छात्रों को मिलेगी. खास बात यह है कि इसने एमटेक कोर्स में इसके अलावा वायुमंडलीय विज्ञान, समुद्र विज्ञान का परिचय, कंप्यूटर फंडामेंटल एंड प्रोग्रामिंग, जलवायु की अनुसंधान में संख्या की तरीके, मौसम विज्ञान गतिकी, समुद्र विज्ञान गतिकी, भू भौतिकी द्रव गतिकी, मानसून मौसम विज्ञान, जलवायु समुद्र वाथल संबंध वातावरण और महासागर का सामान्य परिसंचरण, रिमोट सेंसिंग और उपग्रह मौसम विज्ञान, महासागर मॉडलिंग, मौसम पूर्वानुमान और पर्यावरण रसायन शास्त्र की भी पढ़ाई कराई जाएगी.
इन सभी विषयों में को एमटेक के अलग-अलग सेमेस्टर में बांटा गया है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में इंटीग्रेटेड एमटेक प्रोग्राम शुरू किया जाएगा. नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम डिजाइन कर लिया गया है. 19 सीटों के सापेक्ष यह प्रवेश लिया जाएगा. इसमें एमएससी, बीटेक, बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग के सिविल मैकेनिकल और कंप्यूटर विज्ञान के छात्र सीधे प्रवेश लेकर अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे.
छात्रों को मिलेगा सीधा प्रवेश
वायुमंडल एवं समुद्र विज्ञान केंद्र के संबंध में प्रोफेसर सुनीत द्विवेदी ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में बीएससी चार वर्ष पूरा करने के बाद भी छात्र प्रवेश ले सकते है . पहले दो सेमेस्टर में छात्रों को कृषि विज्ञान में एमएससी की डिग्री मिलेगी.इसके बाद एक वर्ष और बढ़ेगा तो उसको एमएसटीएमटी की डिग्री मिल जाएगा.
आपके शहर से (इलाहाबाद)

Umesh Pal Murder Case: 22 आरोपी, 6 की मौत, 9 जेल में, 1800 पन्नों की पहली चार्जशीट में खुला सदाकत का कच्चा चिट्ठा

Ganga Dussehara 2023: प्रयागराज में रैली निकाल कर दिया गया खास संदेश, श्रद्धालुओं ने किया जय गंगा उद्घोष

Ganga Dussehra 2023: 30 मई को है गंगा दशहरा, इस शुभ मुहूर्त में स्नान से होगी पुण्य की प्राप्ति

UPPSC PCS Result 2023: कहां से डाउनलोड करें यूपी पीसीएस का रिजल्ट? काम आ सकती है जानकारी

यूपीः बच्चियों से रेप मामलों पर हाईकोर्ट चिंतित, बोला-बुहत से मामले नहीं हो रहे रिपोर्ट

Mobile Addiction: बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाएगा ये अनोखा प्रयोग, जानिए शिक्षा विभाग की प्लानिंग

अशराफ की पत्नी जैनब फातिमा कहां है? पुलिस उस पर इतनी मेहरबान क्यों? अब बड़ा रहस्य बना

UP DElEd 2023: यूपी डीएलएड प्रशिक्षण के लिए इस तारीख से करें आवेदन, देख लें पूरा शेड्यूल और नोटिफिकेशन

Success Story: 50 की उम्र में शुरू किया ‘सैक्सोफोन’ का सफर, अब बड़े-बड़े मंचों पर कर रहे परफॉर्म

Menstrual Hygiene Day: गांव-गांव में मासिक धर्म की भ्रांतियों को तोड़ता नुक्कड़ नाटक, फैला रहे जागरूकता

Ganga Dussehra 2023: प्रयागराज में हवन-पूजन कर मां गंगा की हुई भव्य आरती, जानें धरती पर गंगा अवतरण की कहानी
.
Tags: Allahabad news, Uttar Pradesh News Hindi
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 14:01 IST








