
गया. गया में प्रेमी युगल को खेत में बैठ कर बात करते देख आधा दर्जन की संख्या में रहे ग्रामीण युवकों ने न सिर्फ उनका वीडियो बनाया, बल्कि काफी देर तक युवती के साथ छेड़खानी भी करते रहे. इसके बाद वीडियो को भी वायरल कर दिया. यह वायरल वीडियो गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गुलरिया चक गांव वे चकरीघाट का बताया जा रहा है. इसमें देखा जा सकता है, कि आधा दर्जन की संख्या में रहे युवक अचानक से आते हैं और प्रेमी युगल का वीडियो बनाते हैं.
युवक-युवती दोनों का वीडियो बनाने के बाद लड़की के साथ कई लड़कों द्वारा छेड़खानी की जाती है. लड़की को जमीन पर पटक भी दिया जाता है. लड़की गिर जाती है, किंतु यह मनचले युवक बार-बार लड़की से छेड़खानी करते हैं. लड़की बार-बार प्लीज मुझे छोड़ दीजिए कहती रहती है, लेकिन मनचले युवक वीडियो बनाते रहते हैं और छेड़खानी करते रहते हैं.
आपके शहर से (पटना)
हालांकि, इसके बीच एक युवक उन्हें बचाने की कोशिश भी करता है, किंतु इसके बीच कई युवक लड़की के साथ अश्लील छेड़खानी करते रहते हैं. किसी प्रकार युवती खुद को बचाने की कोशिश करती रहती है और चिल्लाती रहती है. वहीं, उसका प्रेमी भी लड़की को उन युवकों के चंगुल से बचाने की कोशिश करता है, लेकिन बेबस नजर आता है.
फिलहाल इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेमी युगल का वीडियो बनाने के बाद युवती के साथ इस तरह की घटना सामने आई है. वहीं, इस मामले में गया सिटी एसपी हिमांशु ने बताया कि वीडियो वायरल की सूचना मिली है. इस पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है. संबंधित अधिकारी को सख्त एक्सन के लिए बोला गया है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.
.
Tags: Bihar crime news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 13:35 IST








