सर्दियों जैसी ठंड-मई में याद आया दिसंबर, हिमाचल घूमने आ रहे हैं तो जरूर लाएं गर्म कपड़े!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिमला. हिमाचल प्रदेश में गर्मी (Summers) में सर्दी जैसा एहसास हो रहा है. लगातार बारिश के चलते प्रदेश भर में ठंड महसूस की जा रही है. सोमवार शाम को हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में झमाझम बारिश हुई. मंडी, शिमला (Shimla Weather) सहित तमाम इलाकों में सोमवार शाम को तूफान और चार से 5 घंटे तक लगातार बारिश (Rain) होती रही और इससे पारा लुढ़क गया.

जानकारी के अनुसार, शिमला में मई और जून महीने में आम तौर पर तापमान 27-28 डिग्री के करीब होता है. लेकिन मई के अंत में मौसम सर्दियों जैसा बना हुआ है. शिमला में सोमवार को ओले भी गिरे हैं और लगातार चार घंटे तक बारिश होती रही है. मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, शिमला में बीते 24 चौबीस घंटे में न्यूनतम पारा सामान्य तापमान से 5.6 डिग्री नीचे गिरा है. इसके अलावा, धर्मशाला में पारा छह डिग्री गिरा है. वहीं, नाहन में 6 डिग्री और अन्य इलाकों में पारे में 2-3 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है. बता दें कि मैदानी इलाकों  में भारी गर्मी पड़ने के चलते काफी संख्या में टूरिस्ट मनाली, धर्मशाला, डलहौजी और शिमला पहुंच रहे हैं.

मौसम विभाग ने आकंड़े जारी करते हुए बताया कि शिमला में बीते 12 घंटे में 32 एमएम, मंडी में 34 एमएम, नाहन में 39 एमएम, शिमला के जुब्बड़हटी में 42 एमएम, नारकंडा 26 एमएम, चंबा 27 और धर्मशाला में 33 एमएम पानी बरसा है. यही वजह से ही पांच घंटे तक बारिश के चलते तापमान गिरा है. मनाली शिमला, लाहौल स्पीति सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश से ठंड महसूस की जा रही है और शिमला सहित दूसरे इलाकों में घूमने आ रहे टूरिस्ट और आम लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं.

आपके शहर से (शिमला)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

Shimla Weather

शिमला में बारिश के बीच मस्ती करते सैलानी.

शिमला में न्यूनतम तापमान 13.7, सुंदरनगर 16.6, भुंतर 13.5, कल्पा 7.2, धर्मशाला 16.2, ऊना 20.4, नाहन 20.5, केलांग 5.0, पालमपुर 15.2, सोलन 14.6, कांगड़ा 18.3, मंडी 17.0, बिलासपुर 16.0, हमीरपुर 18.1, चंबा 16.0, डलहौजी 14.1, जुब्बड़हट्टी 16.6, कुफरी 11.1, कुकुमसेरी 4.3, नारकंडा 8.8, भरमौर 10.0, रिकांगपिओ 11.0, सेऊबाग 12.5, धौलाकुआं 21.6, बरठीं 17.6, मशोबरा 12.8, पांवटा साहिब 21.0 और देहरागोपीपुर में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

चार दिन तक बारिश का आलम
हिमाचल में 30 मई से 2 जून तक मौसम खराब रहेगा. 30 मई को ऑरेंज अलर्ट और अगले तीन दिन फिर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान मध्य पर्वतीय क्षेत्र और निचले इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि भी होने के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 मई को कई भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Tags: Himachal Pradesh News Today, Kullu Manali News, Shimla Tourism, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें