MP News: मुरैना में लगातार बारिश की वजह से मौसम हुआ सुहावना, आज भी छाए रहेंगे बादल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आकाश गौर/मुरैना: जिले में लगातार कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया गया है. वहीं दूसरी तरफ बारिश होने के कारण किसान भी अपने खेतों की जुताई करने में जुट गए हैं. नौतपा के शुरू होते ही जहां एक तरफ लोग गर्मी के चलते घरों में कैद हो जाते हैं.  इस बार इसके विपरीत नजारे देखने को मिल रहे हैं.  सुबह-शाम परिवार के साथ घूमने के लिए निकल रहे हैं.  जिसका कारण नौतपा का बदला हुआ स्वरूप है. इस बार नौतपा में गर्मी की बजाए अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. कभी तेज आंधी चलती है तो कभी बारिश होती है और कभी तेज धूप निकल आती है.  वहीं शाम के समय ठंडी हवाएं माहौल को खुशनुमा बना देती हैं.

किसान अपने कामों में जुटे

गौरतलब है कि नौतपा के पहले दिन ही मौसम में खासी ठंडक थी, जिसके कारण रात में भी जोरदार बारिश हुई थी. इस बारिश ने जहां एक तरफ शहर वासियों को राहत प्रदान की तो वहीं दूसरी तरफ मौसम विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है.मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर हरवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मौसम में अभी और भी बदलाव देखे जा सकते हैं. अभी 3 दिनों में बारिश और आंधी के आसार नजर आ रहे हैं, लेकिन यह एक चिंता का विषय है, क्योंकि अच्छे मौसम के लिए और समय पर मानसून आने के लिए नौतपा का तपना बहुत जरूरी है.मंगलवार को तापमान सुबह के समय काफी नीचे पाया गया. आज बारिश भी नहीं हुई है, आज सुबह से ही मौसम काफी ठंडा रहा, जिसके चलते सबसे कम तापमान 24 और सबसे अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया.

गर्मी में हो रहा सर्दी का एहसास

तापमान गिरने से नौतपा में तो अंतर आया है. इसके साथ ही भयंकर गर्मी के बीच गुलाबी ठंड का एहसास सोमवार की सुबह हुआ. जब तेज बारिश के चलते और ठंडी हवाओं ने पूरे माहौल को ठंडा कर दिया. आपको बता दें कि ऐसे में अधिकांश लोगों ने कूलर और एसी को बंद कर दिया है. फिलहाल कई घरों में तो पंखों से ही काम चल रहा है.

किसान अपने कामों में जुटे

जिले में बारिश होने के कारण किसान अपने खेतों को खरीफ की फसल के लिए तैयार कर रहे हैं, जिसके लिए वह अब इसी बारिश से खेतों की जुताई करवाने में जुट चुके हैं. मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर हरवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आज मौसम में बदलाव है और इन दिनों शादियों का सीजन भी चल रहा है तो आज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं.

Tags: Hindi news india, Madhya pradesh news, Morena news, Weather news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें