अंजलि सिंह राजपूत. लखनऊः किसी ने क्या खूब कहा है कि ‘ये इश्क़ नहीं आसां, बस इतनासमझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है’… यह लाइन फिट बैठती है लखनऊ के रहने वाले विनोद और रोशनी की प्रेम कहानी पर. दरअसल रोशनी ने कानपुर मेडिकल कॉलेज से लैब टेक्नीशियन का कोर्स किया था. 2019 में कोर्स पूरा होते ही उन्होंने विनोद के साथ प्रेम विवाह कर लिया. उनके पति विनोद बताते हैं कि परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने ही कोर्ट में शादी की थी. रोशनी पढ़ी लिखी हैं. लैब टेक्नीशियन का कोर्स किया है. उन्होंने कानपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का लंबे वक्त काम भी किया, लेकिन लॉकडाउन में उन्होंने नौकरी छोड़ दी.
इसके बाद से घर के हालात ऐसे हुए कि दोनों को चाय बेचनी पड़ रही है. जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के सामने उनकी कड़क चाय और आरवी टी प्वाइंट के नाम से दो दुकाने हैं. वह बताते हैं कि विनोद कम पढ़े लिखे हैं और उनके हाथों में कोई अच्छी नौकरी भी नहीं थी. ऐसे ही एक दिन रोशनी से मुलाकात हुई फिर धीमे-धीमे करके बातचीत बढ़ी और सिलसिला शादी तक पहुंच गया.
रोशनी के घरवाले नहीं चाहते थे कि वह इतनी पढ़ी-लिखी होने के बावजूद उनसे शादी करें, इसीलिए दोनों ने अपने अपने परिवार के खिलाफ जाकर कोर्ट में शादी कर ली और कानपुर से भागकर लखनऊ आकर बस गए. उन्होंने बताया कि शादी के वक्त भी घरवाले काफी नाराज थे, अगर यह सब कुछ पता चल गया तो शायद यहां आकर रोशनी को वे अपने साथ ले जाएं.
आपके शहर से (लखनऊ)

Weather Forecast: लखनऊ में दो दिनों तक मौसम में रहेगा उतार-चढ़ाव, दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना

20 रुपये में चूड़ियां…तो 100 रुपये में जूते, लखनऊ के इस सस्ते बाजार में मिलता है सबकुछ

एक्शन में लखनऊ मेयर; चार्ज संभालते ही किया निरीक्षण, अब दोबारा साफ होंगे 19 नाले

कौन हैं ये दबंग पुलिस अधिकारी, जिनकी आजम खान से हुई बहस, ‘चुलबुल पांडे’ कहते हैं लोग

लखनऊ में शराबियों की पीने की छुड़ाई जाएगी लत, PGI में शुरू हुई अनोखी क्लीनिक

UP Board : मार्कशीट में सुधार के लिए 12 जून से जिले पर लेगा कैंप, ठीक कराएं नाम और जन्मतिथि

‘जितनी किताबें बॉक्स आ जाएं..’, लखनऊ में बुकचोर का अनोखा आयोजन

लखनऊ का 250 साल पुराना मंदिर, जहां मनोकामना पूरी होने पर भक्त बांधते हैं घंटी, जानें कहां पर है स्थित

मौत से पहले अकांक्षा दुबे के साथ हुआ था गंदा काम? जांच में कपड़ों से मिला स्पर्म

गर्मियों से राहत के लिए बेस्ट है लखनऊ का यह पार्क, शाम में आता है और भी मजा

IIT New Course : अब आर्ट्स के स्टूडेंट भी कर सकेंगे कंप्यूटर साइंस में बीटेक, ऐसे होगा एडमिशन
नौकरी के लिए लगाई है सीवी
विनोद बताते हैं कि वह और उनकी पत्नी रोशनी कैमरे के सामने आने से डरते हैं क्योंकि रोशनी के घर वालों को नहीं पता है कि रोशनी ने नौकरी छोड़ दी है और वह उनके साथ अब चाय बेच रही हैं. अगर पता चल गया तो घरवाले और नाराज होंगे और ताने मारेंगे. उन्होंने बताया कि चाय की दो दुकानों से ठीक-ठाक कमाई हो जा रही है, जिससे घर चल रहा है लेकिन रोशनी लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में 15 जून को इंटरव्यू देने जाएंगी. उन्होंने सीवी लगा दी है जल्द ही नौकरी लगने की उम्मीद नजर आ रही है.
नहीं है कोई संतान
रोशनी ने बताया कि शादी 2019 में हो गई थी लेकिन अभी तक न तो उनके पति की आर्थिक हालत सही है न ही उनके हाथों में कोई नौकरी है. शादी के वक्त लगा था कि किसी भी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन बनकर काम करेंगी, तो सब सही हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसे में बच्चों का खर्चा उठा पाने की स्थिति अभी नहीं है. इसीलिए परिवार और घरवालों से बिना बताए यहां पर चाय बेचनी पड़ रही है. नौकरी की उम्मीद है कि अब लग जाएगी.
.
Tags: Love Stories, Lucknow news, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 12:31 IST








