Russian Spy Whale: स्‍वीडन में 4 साल बाद देखी रूसी ‘स्‍पाई व्‍हेल’, अलर्ट जारी, ‘ह्वाल्डिमिर’ से इंसानों को दूर रहने की सलाह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

13-14 साल की मानी जाने वाली व्हेल में हार्मोन बहुत अधिक होने की संभावना.
छह माह के दौरान में स्वीडन जाने के लिए तेजी से आगे बढ़ी बेलुगा व्‍हेल.
रूस ने कभी नहीं दी रूसी जासूसी होने के आरोपों पर आध‍िकार‍िक प्रत‍िक्र‍िया.

नॉर्वे. स्‍वीडन के तट (Sweden coast) पर एक बार फ‍िर से बेलुगा व्‍हेल (Beluga Whale) को देखा गया है. इस बेलुगा व्‍हेल को रूसी नौसेना की ओर से जासूस के रूप में प्रशिक्ष‍ित क‍िये जाने की अटकलें लगाई गई थीं. अब चार साल बाद इस बेलुगा व्‍हेल को स्‍वीडन तट पर देखा गया है. इससे पहले यह 2019 में नॉर्वे (Norway) में देखी गई थी. इसके जासूस के रूप में प्रश‍िक्ष‍ित करने की एक बड़ी वजह यह मानी गई क‍ि इसने मानव न‍िर्म‍ित साज सज्‍जा (Man-Made Harness) की हुई थी. इसकी वजह से ही जासूसी के ल‍िए प्रशिक्षण देने की अटकलें तेज हो गई थीं.

द गार्जियन में प्रकाशित र‍िपोर्ट के मुताब‍िक पहली बार नॉर्वे के फिनमार्क के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में इसकी तलाश की गई थी. बेलुगा व्हेल ने 3 साल से अधिक समय तक धीरे-धीरे नॉर्वेजियन तटरेखा के शीर्ष आधे हिस्से में नीचे पहुंची. लेक‍िन इसने छह माह के दौरान स्वीडन जाने के लिए तेजी से आगे बढ़ने के रूप में बिताए. ह्वेनबोस्ट्रैंड में स्वीडन के दक्षिण-पश्चिमी तट पर बेलुगा व्हेल को रविवार को देखा गया था. यूरोपीय देश नॉर्वे ने अपने नागरिकों को इस रूसी जासूसी व्हेल से दूर रहने की चेतावनी दी है.

वन व्हेल संगठन के एक समुद्री जीवविज्ञानी ने कहा क‍ि हम नहीं जानते कि वह अभी इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही है. समुद्री जीवविज्ञानी सेबस्टियन स्ट्रैंड ने कहा कि यह विशेष रूप से हैरान करने वाला था क्योंकि व्हेल ‘अपने प्राकृतिक वातावरण से बहुत तेजी से दूरी तय कर रही थी.

स्ट्रैंड ने कहा क‍ि यह हार्मोन हो सकता है जो उसे एक साथी खोजने के लिए प्रेरित कर रहा हो. उनका कहना है क‍ि यह अकेलापन भी हो सकता है, क्योंकि बेलुगा एक बहुत ही सामाजिक प्रजाति है. यह भी हो सकता है कि वह अन्य बेलुगा व्हेल की खोज कर रही हो. 13-14 साल की मानी जाने वाली व्हेल “उस उम्र में है जहां उसके हार्मोन बहुत अधिक हैं.

नॉर्वे ने उसे ‘ह्वाल्डिमिर’ नाम दिया है. व्हेल पहली बार नॉर्वेजियन आर्कटिक में दिखाई दी, तो नॉर्वेजियन डायरेक्टोरेट ऑफ फिशरीज के समुद्री जीवविज्ञानी ने उससे मानव निर्मित हार्नेस हटा दिया. हार्नेस में एक एक्शन कैमरा के लिए अनुकूल एक माउंट था और प्लास्टिक क्लैप्स पर इक्विपमेंट सेंट पीटर्सबर्ग (St Petersburg) शब्द छपे थे.

निदेशालय के अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है कि ह्वाल्डिमिर एक बाड़े से भाग गया हो और उसे रूसी नौसेना द्वारा प्रशिक्षित किया गया हो. वह मनुष्यों की आदी प्रतीत होती है. हालांक‍ि मॉस्को ने नार्वे की ‘रूसी जासूस’ (Russian Spy) होने की अटकलों पर कभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की.

Tags: Norway, Russia, World news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें