पीलीभीत में लव मैरिज के बाद पति ने छोड़ा साथ, महिला ने आहत होकर काट ली हाथ की नस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सैयद कयूम रज़ा/पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लव मैरिज करना एक युवती को भारी पड़ गया. प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने उससे अपना रिश्ता सदा के लिए खत्म कर दिया. वहीं, अब प्रेमी से पति बने युवक ने भी साथ रहने से इनकार कर दिया. ससुराल व मायके पक्ष से आहत होकर नवविवाहिता ने ब्लेड से अपने हाथ का नस काट लिया. इससे काफी खून निकल गया. सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने युवती को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है. यहां उसका इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा है थाना जहानाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली अनमोल ने दिसंबर 2022 में अमन कश्यप से लव मैरिज की थी. इससे अनमोल के परिजन नाराज हो गए और उन्होंने उससे रिश्ता ही खत्म कर लिया.

शादी के बाद पति ने भी छोड़ दिया साथ

प्रेम विवाह के बाद कुछ दिन सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन अब प्रेमी से पति बना अमन कश्यप ने भी अनमोल को साथ रखने से इनकार कर दिया. इससे आहत होकर अनमोल ने पति अमन के घर के बाहर ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली. ज्यादा खून बहने के कारण वो बेहोश हो गई. सूचना पर पहुंची थाना जाना बाद पुलिस ने सीएचसी जहानाबाद में भर्ती कराया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 10:01 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें