24 साल का ‘अज्ञातवास’, 38 साल की उम्र में मिला फरार बेटा, ‘भरत-मिलाप’ देख नम हुईं आखें, जानें मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष शर्मा/दौसा. राजस्‍थान के दौसा में एक बेटे का 24 साल बाद मिलने का मामला सामने आया है. दरअसल जब वह आठवीं कक्षा में पढ़ता था, तो उसे पढ़ाई से डर लगता था. इसी कारण उसने घर छोड़ दिया. वहीं, 14 साल के बेटे के घर से लापता होने पर परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस और परिजनों ने बेटे की खूब तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल सका. अब 24 साल बाद लापता हुआ बेटा मिला है. जैसे ही बेटा मिला तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

दरअसल उत्तर प्रदेश के फूलपुर का रहने वाला नित्य किशोर अपने ननिहाल धौलपुर में आया हुआ था. 25 जनवरी 1999 को वह पढ़ाई के डर से घर से चला गया और उसके बाद लौट कर ही नहीं आया. घटना के बाद नित्य किशोर के पिता कीर्तिराम ने धौलपुर कोतवाली थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई, लेकिन वह ना तो परिजनों को मिला और ना ही पुलिस को. इन 24 साल तक नित्य किशोर को ढूंढने के लिए परिजन राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात सहित विभिन्न राज्यों में तलाश करते रहे, लेकिन किसी को कोई सफलता नहीं मिली.

24 साल बाद घर आई खुशी…
बेटा के लापता होने के 24 साल बाद दौसा की मानपुर थाना पुलिस ने एक सुनील नाम के युवक को डिटेन किया. जब उससे पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो उसके पास कुछ नहीं था. पुलिस ने काफी प्रयास किए और धौलपुर पुलिस से संपर्क कर सुनील नामक युवक की वास्तविक पहचान करना शुरू की. इसके बाद लुहारी गांव में रहने वाले रमाशंकर ने सुनील को पहचान लिया. साथ ही बताया कि इसका वास्तविक नाम नित्य किशोर है और यह जब 14 वर्ष का था, तब धौलपुर से लापता हुआ था.

जैसे ही पुलिस को यह जानकारी लगी तो तत्काल सुनील उर्फ नित्य किशोर के परिजनों को सूचना दी गई. इसके बाद उसके परिजन उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फूलपुर से मानपुर थाने में पहुंचे. वहीं, जब उन्‍होंने 24 साल बाद बेटे को सामने देखा तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इसके बाद नित्‍य किशोर के परिजनों ने पुलिस का आभार भी जताया है.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 09:50 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें