Gwalior: सेंट्रल जेल में खुलेगी कैदियों की पाठशाला, सरकार से एग्जाम सेंटर बनाने की भी मांग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सेंट्रल जेल में खुलेगी कैदियों की पाठशाला
जेल प्रशासन ने शासन को लिखा पत्र
जेल के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की भी मांग

ग्वालियर. गुनाहों के दलदल में धंस कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे कैदी भी अब तालीम हासिल करेंगे. जेल में रहकर कैदी बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सके और अपना इम्तिहान दे सके इसके लिए जेल प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है. सेंट्रल जेल प्रशासन ने सरकार को पत्र लिखकर जेल के अंदर पाठशाला और परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग की है. ग्वालियर सेंट्रल जेल में 664 कैदी ऐसे हैं जिनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही है. जल्द ही सरकार की तरफ से ग्वालियर सेंट्रल जेल में स्कूल और परीक्षा केंद्र स्थापित करने की अनुमति मिलेगी, जिसके बाद यहां साढ़े तीन हजार से ज्यादा कैदियों को फायदा मिलेगा.

ग्वालियर केंद्रीय जेल प्रशासन ने अब जेल के अंदर ही स्कूल और परीक्षा केंद्र स्थापित कराने के लिए अपनी कवायद शुरू कर दी है. अफसरों ने जेल के अंदर ओपन स्कूल के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल और शासन प्रशासन को पत्र लिखा है. जेल प्रशासन ने इस पत्र में कैदियों की शिक्षा ना होने का हवाला दिया है. जेल में बंद 664 कैदी ऐसे हैं जिनकी आगे की कक्षाओं की पढ़ाई स्कूल ना होने की वजह से नहीं हो पा रही है. सेंट्रल जेल अधीक्षक विदित सिरवेंया ने बताया कि केंद्रीय जेल में कैदियों की स्कूल की परीक्षा आयोजित कराने के लिए स्कूल और केंद्र की मंजूरी के लिए पत्र लिखा गया है. मंजूरी मिलते ही जल्द ही कैदियों की आगे की पढ़ाई शुरू हो पाएगी.

साढ़े तीन हज़ार कैदियों को मिलेगा फायदा

आपके शहर से (ग्वालियर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ग्वालियर केंद्रीय जेल में करीब साढ़े तीन हजार कैदी हैं. इनमें से 664 कैदी ऐसे हैं जिनकी शिक्षा आगे नहीं बढ़ पा रही है. जेल में 519 कैदियों ने पांचवी पास कर ली है, जबकि 228 कैदी आठवीं पास है और 217 के लिए उन्हें दसवीं की परीक्षा पास है. जेल में स्कूल और परीक्षा केंद्र स्थापित हो जाएगा तो इन कैदियों की आगे की पढ़ाई शुरू हो पाएगी. वहीं दूसरे कैदियों की भी पढ़ाई शुरू हो पाएगी.  जेल में स्कूल शुरू होने से इन कैदियों को जेल के अंदर ही पढ़ाई करने का मौका मिलेगा, वहीं परीक्षा केंद्र भी जेल के अंदर होगा तो फिर इनकी सुरक्षा या फिर जेल प्रशासन की परेशानियां भी खत्म हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: इंजीनियर पति ने गुजरात से फोन पर कहा- तलाक…तलाक…तलाक, 9 सेकेंड में तोड़ा 9 साल का रिश्ता, थाने पहुंची पत्नी

सेंट्रल जेल में 96 कैदी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे

ग्वालियर सेंट्रल जेल में कैदियों के ग्रेजुएशन की शिक्षा के लिए भरपूर सुविधाएं हैं. जेल के अंदर भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय और इग्नू (मुक्त) विश्वविद्यालय के केंद्र स्थापित है. इन केंद्रों में बंदियों की पढ़ाई के लिए 3 शिक्षक भी तैनात थे, ये शिक्षक जेल के अंदर बंद कुल 96 कैदियों को ग्रेजुएशन की पढ़ाई करवा रहे हैं.  जेल प्रशासन की मंशा यही है कि जेल में बंद रहने के दौरान कैदी अपने वक्त का सही इस्तेमाल करें और पढ़ लिख कर बाहर निकलने के बाद रोजगार हासिल कर सकें.

Tags: Gwalior news, Jail, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें