
हाइलाइट्स
डूंगरपुर जिले में हुई वारदात
शादी के घर में मचा हड़कंप
दूल्हे समेत चार लोग हुए घायल
डूंगरपुर. राजस्थान में प्रेम प्रसंग (Love affairs) के मामलों को लेकर आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है. राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य डूंगरपुर जिले के ओबरी थाना इलाके में एक शख्स ने बेटी की शादी होते ही दामाद पर तलवार से कातिलाना हमला कर दिया. इससे विवाह स्थल पर हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि इस शख्स की बेटी दो महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. पुलिस उसे दस्तयाब करके लाई थी. बाद में पिता ने मन मारकर बेटी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी. लेकिन वह रंजिश पालकर बैठ गया. फेरे होते ही उसने दामाद को जान से मारने की कोशिश की.
पुलिस के अनुसार मामला ओबरी थाना इलाके के बरबोदनिया गांव से जुड़ा है. यहां खड़गदा गांव निवासी चिराग यादव की बारात सोमवार को सुबह कालूराम यादव की बेटी भावना को ब्याहने आई थी. दोनों परिवारों में शादी को लेकर उत्साह का माहौल था. बारात आते ही दुल्हन के परिवार के लोगों ने स्वागत किया. बैंड बाजे के साथ बाराती नाचते गाते दुल्हन के घर आए. बारातियों की खूब आवभगत हुई.
जेठ ने छोटे भाई की पत्नी पर डाली बुरी नजर, बोला-तेरे पर दिल आ गया, देवर भी हो गया फिदा, फिर …
आपके शहर से (डूंगरपुर)
बेटी बचाने आई तो उस पर भी हमला कर दिया
दूल्हा और दुल्हन पक्ष के परिवार की मौजूदगी में शादी की सभी रस्में पूरी की गई. शादी के 7 फेरे पूरे होने के कुछ देर बाद ससुर कालूराम दामाद चिराग यादव को कमरे में ले गया. वहां उसने तलवार से चिराग यादव पर हमला कर दिया. अचानक हमला होते ही चिराग ने हल्ला मचाया. दूल्हे पर हमले का पता चलते ही वहां हड़कंप मच गया. इस पर दुल्हन भावना अपने पति चिराग को बचाने आई तो पिता ने उस पर भी तलवार से हमला कर दिया.
आशिक मिजाज प्रिंसिपल: महिला टीचर का पकड़ा हाथ, चैम्बर में की छेड़छाड़, अपनी ओर खींचा और…
दूल्हे का भाई और एक परिजन भी हुआ घायल
इसी बीच दूल्हे को बचाने आया उसका भाई अनुराग समेत उसका परिजन रोहित वैष्णव भी घायल हो गए. वारदात के बाद वहां अफरातफरी मच गई. इसी दौरान किसी ने वारदात की सूचना पर पुलिस को दे दी. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों को सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अभी तक दूल्हे पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है.
2 महीने पहले बेटी प्रेमी चिराग के साथ भाग गई थी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भावना 2 महीने पहले अपने प्रेमी चिराग के साथ ही भाग गई थी. इस पर पिता कालूराम ने ओबरी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. पुलिस ने भावना को दस्तयाब किया था. इसके बाद उसने चिराग से ही शादी करने की बात कही. बेटी की जिद पर पिता एक बार मान तो गए. लेकिन बेटी के इस प्रेम विवाह से कालूराम खुश नहीं थे. इसी वजह से शादी के फेरे होते ही पिता ने दूल्हे से बदला लेने के लिए उस पर तलवार से हमला कर दिया.
.
Tags: Crime News, Dungarpur news, Love marriage, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 09:13 IST








