
अंबाला. हरियाणा के अंबाला के गाँव दुराना के पास खेतों से एक होटल मालिक का शव बरामद हुआ. नूरपुर निवासी 36 वर्षीय होटल मालिक सुखचेन पिछले दो दिन से लापता चल रहा था और पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. खेतों में शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुखचेन के कमीज खून से सनी हुई थी और पैर चादर से बंधे हुए थे. इतना ही नहीं, बाजू सहित चेहरे पर भी चोट के निशान थे. शरीर भी नीला पड़ा हुआ था. ऐसे में परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है वह इस मामले की गहनता से जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है.
जानकारी के अनुसार, अंबाला में होटल मालिक सुखचैन की दर्दनाक हत्या कर दी गई. नूरपुर का रहने वाला सुखचैन के पास 8 लाख रुपये थे. परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले सुखचैन का अपहरण कर लिया गया था. सुखचैन की बॉडी दुराना के खेत में मिली और बॉडी खून से लथपथ थी. हाथ पैर चादर से बंधे हुए थे.
मृतक के भाई ने बताया कि सुखचेन दुराना में जीएफसी के नाम से होटल चलाता है. 26 मई को रात को होटल से निकलने के बाद घर नहीं पहुंचा. मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था. पहले तो परिजन अपने स्तर पर इधर-उधर तलाश करते रहे. रिश्तेदारों से भी संपर्क करने पर कोई सुराग नहीं लगा तो इलाका पुलिस थाने में शिकायत दी थी. पुलिस ने 27 मई को गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कर लिया था. पुलिस ने सूचना मिलने पर देखा तो भाई की बाजू व चेहरे पर निशान थे. चादर से पैर बंधे थे और शरीर नीला था. परिजनों ने हत्या के आरोप लगाते हुए पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की बात कहीं है.
आपके शहर से (अंबाला)
क्या कहती है पुलिस
अंबाला के एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया की सदर थाना क्षेत्र में एक होटल मालिक की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी और उस व्यक्ति का शव बरामद हुआ. पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया और मामले की गहनता से जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई है.
.
Tags: Ambala crime news
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 09:30 IST








