30 साल, 320 शहर: मेरठ के तलवार दंपति की अनोखी मुहिम, उल्टी पैदल यात्रा से समझा रहे ‘सीधी बात’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर/मेरठ. आपने अभी तक देखा होगा कि समाजसेवी द्वारा विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं. इसी कड़ी में मेरठ का एक परिवार पिछले 30 वर्षों से निरंतर जनसंख्या वृद्धि के खिलाफ आंदोलन छेड़े हुए है. यह आंदोलन कोई सड़क जाम या फिर प्रदर्शन नहीं है बल्कि उल्टी पैदल यात्रा के तहत किया जा रहा है. दर‌सअल मेरठ का तलवार दंपति पिछले 30 सालों से देश के 320 शहरों में घूमकर आम जनमानस को बढ़ती जनसंख्या के प्रति जागरूक करने की मुहिम चला रहा है.

न्‍यूज़ 18 लोकल को दिनेश तलवार और दिशा तलवार ने बताया कि वह पिछले 30 सालों से बैनर लेकर आम लोगों को जागरूक कर रहे हैं. इसके साथ लाखों की संख्या में पोस्टकार्ड पोस्ट ऑफिस के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए हैं. साथ ही बताया कि कई पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने के लिए भी समय मांगा है, लेकिन किसी ने नहीं दिया. अब उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंख्या के प्रति सजग होकर कानून लाएंगे.

निरंतर जारी है मुहिम
तलवार दंपति निरंतर इस मुहिम को आगे बढ़े हुए हैं. वह प्रतिदिन किसी ना किसी स्थान पर जाकर लोगों को जनसंख्या के प्रति जागरूक करते हुए दिखाई देते हैं. इसी के साथ ही कोई भी आंदोलन हो या कोई भी बड़ा कार्यक्रम तो वह वहां जाकर भी आम जनमानस से जनसंख्या के प्रति कानून बनाने के लिए समर्थन मांग रहे हैं.

जनता की भलाई के लिए जनसंख्या कानून जरूरी
दिशा तलवार ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून कोई जाति धर्म के लिए खतरा नहीं है. यह आम जनमानस के लिए जरूरी है. जिस तरीके से जनसंख्या बढ़ती जा रही है, वो प्रत्येक व्यक्ति के लिए हानिकारक है. ऐसे में जल्द से जल्द हम दो हमारे दो का कानून लागू होना चाहिए.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 09:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें