
हाइलाइट्स
AJIO रिलायंस रिटेल का अभिन्न अंग है.
यहां अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हर ब्रांड मिलता है.
यह ‘बिग बोल्ड सेल’ का सबसे बड़ा संस्करण है.
नई दिल्ली. भारत के प्रीमियम फैशन ई-रिटेलर AJIO ने अपने फ्लैगशिप इवेंट ‘Big Bold Sale’ की घोषणा कर दी है. यह सेल 1 जून 2023 से शुरू होगी. ग्राहकों को 28 मई से ही हर दिन 6 घंटे के लिए इस सेल का अर्ली एक्सेस मिल गया है. यह अब तक की सबसे बड़ी बिग बोल्ड सेल है और इसमें ग्राहक 5000 से ज्यादा ब्रांड और 1.30 करोड़ से ज्यादा फैशन स्टाइल में से चुन सकते हैं. देशभर में 19,000 से ज्यादा लोकेशन पर लोग इस सेल में हिस्सा ले पाएंगे.
ग्राहकों के पास फैशन, लाइफस्टाइल, घर की सजावट, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स, ज्वेलरी व पर्सनल केयर संबंधी सामान खरीदने के लिए अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, प्राइवेट लेबल्स व स्थानीय कंपनियों में से चुनने का मौका मिलेगा. साथ ही उन्हें इन पर बेस्ट डील भी मिलेंगी. ग्राहकों को अलग-अलग आइटम्स पर 50-90 फीसदी तक की छूट मिलेगी. साथ ही अगर वे एसबीआई क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 10 फीसदी की छूट मिलेगी.
ये भी पढ़ें- RCPL और जनरल मिल्स में पार्टनरशिप, भारत आ रहा है दुनिया का मशहूर स्नैक्स Alan’s Bugles
कौन-कौन से ब्रांड्स?
ग्राहकों को एडिडास, नाइकी, पूमा, सुपरड्राई, गैप (GAP), यूएसपीए (USPA), स्टीव मैडन, लीवाइस, मार्क्स एंड स्पैन्सर, अरमानी एक्सचेंज, रितु कुमार, मुजी, बुडा जीन्स, फायर रोज़, एनक्रस्टेड, पोर्टिको, होम सेंटर, कैसियो, लैकमे, मैबलिन और मेलोरा समेत और भी कई ब्रांड्स में से चुनने का मौका मिलेगा.
6 करोड़ नए यूजर्स आने की उम्मीद
इस सेल को लेकर AJIO के सीईओ विनीत नायर ने कहा है कि बिग बोल्ड सेल भारत का पसंदीदा फैशन मेला बन गया है. उन्होंने आगे कहा, “हम अपने ग्राहकों से मिल रहे प्यार को लेकर बहुत उत्साहित हैं. इस बार यह सेल सबसे बड़ी है, हम उम्मीद कर रहे हैं कि फैशन के इंटरनेशनल, स्थानीय और प्राइवेट ब्रांड्स की सेल में हिस्सा लेने के लिए AJIO पर करीब 6 करोड़ नए यूजर्स आएंगे.”
फैशन के मोस्ट वॉन्टेड
इस सेल को लेकर एक फिल्म कैंपेन ‘Fashion’s Most Wanted’ भी लॉन्च किया जाएगा. इस फिल्म का हिस्सा बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता राणा दगुबत्ती होंगे. इसे 31 मई यानी बुधवार को लॉन्च किया जाएगा. यह एक एक्शन से भरपूर कैंपेन फिल्म होगी. इसमें श्रद्धा बार-बार विभिन्न ब्रांड्स के कपड़े बदलकर लगातार उनका पीछा कर रहे लोगों से बचकर निकलेंगी. इसमें उनकी मदद राणा करेंगे.
आईफोन-मैकबुक जीतने का मौका
हर दिन सेल में सुपर आवर्स होंगे जिसमें और भी बेहतरीन डील्स मिलेंगी. शीर्ष खरीदारों को आईफोन 14 प्रो, एपल मैकबुक एयर और 1 लाख रुपये तक का सोना जीतने का मौका मिलेगा. इस सेल के शीर्ष 3 खरीदार 3 लाख रुपये तक का सोना जीत सकते हैं. 4,999 या उससे अधिक की खरीदारी पर 9,999 रुपये के निश्चित गिफ्ट मिलेंगे. प्रीपेड ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त 10 फीसदी की छूट मिलेगी.
AJIO के बारे में
AJIO फैशन ई-रिटेलर है. यह रिलायंस रिटेल का एक अभिन्न अंग है. यहां 5000 से ज्यादा ब्रांड्स, 1.30 करोड़ से ज्यादा वैरायटी और स्टाइल में से चुनने का मौका मिलता है. यहां विदेशी से लेकर घरेलू तक हर तरह के ब्रांड मिलते हैं.
**(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)
.
Tags: Reliance, Reliance industries, Reliance Retail, RIL
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 08:48 IST








