हाइलाइट्स
इंस्टाग्राम पर आरोपी की गले में रूद्रास की माला पहने 10 माह पुरानी वीडियो मिली
आरोपी की गिरफ्तारी के वक्त हाथ में कलावा बंधा भी आया है नजर
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने रिठाला में फेंक दिया था हथियार
नई दिल्ली. दिल्ली के शाहबाद डेरी (Shahbad Dairy) इलाके में कल एक नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया, जिसने हर किसी को झंकझोर कर रख दिया है. 16 साल की नाबालिग लड़की को उसके प्रेमी साहिल ने ताबड़तोड़ चाकुओं के वार से न केवल लहूलुहान कर दिया, बल्कि उस पर 6 बार बड़े पत्थर से भी वार किये, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है. साहिल ने नाबालिग लड़की को 16 बार चाकू मारा.
इस घटना के बाद आरोपी साहिल मौके से फरार हो गया और यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) अपनी बुआ के घर चला गया था, जहां से दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कल ही उसको दबोच लिया. दिल्ली पुलिस इस हत्याकांड की जांच लव जिहाद (Love Jihad) के एंगल से भी कर रही है. दरअसल, साहिल की गिरफ्तारी के बाद उसकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रहा है और उसके हाथ में कलावा बंधा है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घिनौनी और दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी साहिल ने जिस चाकू का इस्तेमाल किया था, वह रिठाला से बरामद की गई है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक साक्षी की हत्या करने के बाद साहिल रिठाला गया था और उसने हथियार को वहीं फेंक दिया था. इसके बाद वह बस पकड़कर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर भाग गया. सूत्र बताते हैं कि इस दिल दहला देने वाली वारदात के करीब 10 मिनट बाद स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस के बीट अफसर को इसकी सूचना दी. अब तक की पड़ताल में पता चला है कि वारदात के वक्त लड़की के पास मोबाइल फोन नहीं था. लेकिन आरोपी के पास मोबाइल फोन था, जिसे उसने घटना के बाद स्विच ऑफ कर लिया था. दिल्ली पुलिस ने इस फोन को भी बरामद कर लिया है.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

दिल्ली मर्डर केस: साहिल की गिरफ्तारी के बाद अब जांच के घेरे में आया प्रवीण, पुलिस को मिले अहम सुराग

Delhi Murder Case: ‘कातिल साहिल को हो फांसी’, मां ने बताई हत्या से कुछ घंटे पहले बेटी से क्या हुई थी

दिल्ली मर्डर केस: 3 साल से थी दोस्ती, फिर किस बात पर कर दी ऐसी दर्दनाक हत्या? पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 4 जून तक ‘लू’ की संभावना नहीं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Sakhsi Murder Case: लड़की के पिता का आरोप- मुस्लिम है हत्या करने वाला युवक

Delhi Murder Case: साक्षी की दोस्त आरती ने साहिल को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानें किस-किस एंगल पर जांच करेगी दिल्ली पुलिस

दिल्ली में शुरू होगी अब प्रीमियम बसों की सुविधा, आप ऐसे करा सकते हैं ऑनलइन टिकट बुकिंग

Success Story : एक टीचर ने खड़ा किया 330 करोड़ का बिजनेस एम्पायर, IIT-IIM से नहीं की है पढ़ाई

दिल्ली एयरपोर्ट से अमेरिकी नागरिक हुआ गिरफ्तार, बैग से बरामद हुए 6 कारतूस, फिनलैंड जाने की कोशिश में था आरोपी

चाकू से 16 वार, पत्थर की चोट से फट गई थी खोपड़ी- दिल्ली मर्डर केस में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने

दिल्ली मर्डर केस: ‘वकील बनना चाहती थी बेटी’- साक्षी के पिता ने बताई आखिर बार क्या हुई थी बात
दिल्ली मर्डर केस: ‘वकील बनना चाहती थी बेटी’- साक्षी के पिता ने बताई आखिर बार क्या हुई थी बात
पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि आरोपी साहिल इंस्टाग्राम यूज करता था और उसके अकाउंट पर एक 10 माह पुराना वीडियो देखा गया है. इस वीडियो में साहिल ने गले में रूद्राक्ष की माला पहनी हुई है. उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ‘दुनिया शांति से जीने नहीं देती तो आतंक उठाना जरूरी है’. दिल्ली पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की के हत्यारे साहिल को बुलंदशहर के अटेरना गांव से गिरफ्तार किया गया. हत्या करने के बाद बाद वह अपनी बुआ शमीम उर्फ शम्मो के घर आकर छुप गया था. दरोगा प्रवीन और घनश्याम मीणा ने पहासू थाने में उसकी आमद और रवानगी दर्ज की है.
चाकू से 16 वार, पत्थर की चोट से फट गई थी खोपड़ी- दिल्ली मर्डर केस में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने
दिल्ली पुलिस के सूत्र बताते हैं कि पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर चाकू से वार के 16 घाव मिले हैं. लेकिन अभी इस मामले में फाइनल रिपोर्ट का आना बाकी है, जिसके बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी. पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि लड़की भी इंस्टाग्राम चलाती थी. उसकी आईडी से पता चला है कि गत 24 जनवरी को उसने एक रील अपलोड की थी, जिसमें उसने आरोपी साहिल को भी टैग किया था. इसमें उसने Love You लिखा था.
इस मामले में लव जिहाद के एंगल चलते पुलिस भी पूरी सावधानी बरत रही है. आरोपी साहिल की क्रिमिनल हिस्ट्री को भी खंगाला जा रहा है. बताया जाता है कि नाबालिग लड़की अपने परिवार से अलग अपनी दोस्त नीतू के साथ रह रही थी. दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है. वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है और जानकारी जुटाने के लिए टीम गठित की है. एनसीडब्लू ने भी दिल्ली पुलिस से भी रिपोर्ट तलब की है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने घटना की भर्त्सना की है.
.
Tags: Crime News, Delhi Crime News, Delhi police, Murder case
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 08:33 IST








