शिखा श्रेया/रांची. मई के आखिरी हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने व चांदी के भाव में कोई हलचल देखने को नहीं मिली. अगर आप सोने में इन्वेस्टमेंट का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए काफी बेहतरीन मौका है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 57,100 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 59,960 रुपए तय किए गए हैं.
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया सोना व चांदी के भाव में स्थिरता देखी जा रही है. प्रति किलो चांदी की दर में आज कोई बदलाव नहीं आया है. आज चांदी प्रति किलो 77,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (सोमवार) शाम तक भी चांदी इसी भाव पर बेची गई थी.
सोना स्थिर
मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना के भाव भी फिलहाल स्थिर हैं. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 57,100 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 57,100 रुपए तय की गई है. यानी दाम में कोई बदलाव नहीं देखी गयी हैं. वहीं, सोमवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,960 रुपए के भाव से खरीदा था. आज इसकी कीमत 59,960 रुपए तय की गई है.
आपके शहर से (रांची)

Indian Railways: बरकाकाना-आद्रा मेमू स्पेशल 7 जून हो रहेगी रद्द, गोड्डा होकर चलने वाली कई ट्रेनों का बदला रूट

झारखंड में अच्छी फसल की कामना के लिए मनाया गया रोहिणी पर्व, कुंवारी लड़कियों ने निभाई ये खास रस्म

Job Alert : पलामू में इस तारीख को लगेगा भर्ती कैंप, सैकड़ों पदों पर होगी बहाली, जानिए पूरी डिटेल्स

OMG! शादी का बीत रहा था शुभ मुहूर्त…फिर बाइक पर सवार होकर ससुराल पहुंचा दूल्हा

Bokaro Love Story: प्रेमी के घर पर 3 दिनों तक धरना, पुलिस दखल से तय हुई शादी, पढ़ें खूबसूरत प्रेम कथा

Youtube से मिली धनबाद के इश्तियाक को पहचान, मुंबई से लौटकर पेश की वासेपुर की सच्ची छवि

Vande Bharat Train Update: अब जून में चलेगी रांची-पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, ये है देरी की वजह

Nirjala Ekadashi 2023: 31 मई को है निर्जला एकादशी, इन 5 चीजों को घर लाकर करें पूजा तो आर्थिक संकट होंगे दूर

धनबाद में रेलवे की बड़ी लापरवाही, हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से 6 मजदूर जलकर खाक

जमशेदपुर में यहां मिलती हैं मार्बल की खूबसूरत मूर्तियां और मंदिर, होम डिलीवरी की भी है सुविधा

बैद्यनाथ मंदिर के भक्तों को राहत; शीघ्र दर्शनम कूपन के बढ़े शुल्क स्थगित, पुराने रेट पर ही मिलेंगे
जानें 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है. बता दें कि 24 कैरेट सोने से आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल करते हैं.
.
Tags: Gold Price Today, Ranchi news, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 07:55 IST









