कौन हैं मिस्ट्री गिल उत्कर्षा? जिससे धोनी का पावर हिटर करने जा रहा शादी, रिश्ते की भनक तक नहीं लगने दी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

CSK का एक खिलाड़ी आईपीएल बाद शादी करने जा रहा
आईपीएल 2023 में इस खिलाड़ी ने अबतक अच्छा प्रदर्शन किया

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ शादी करने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतुराज 3-4 जून के बीच अपनी गर्लफ्रेंड उत्कर्षा के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध सकते हैं. ऋतुराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से इंग्लैंड के ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय टीम के साथ जोड़ा गया था. लेकिन, ऋतुराज ने बीसीसीआई को ये जानकारी दी है कि वो 3-4 जून को शादी करने जा रहे हैं. इसी वजह से 5 जून तक ही टीम से जुड़ सकते हैं. लेकिन, कोच राहुल द्रविड़ ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर खिलाड़ी की मांग की थी.  सके बाद ही यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम से जोड़ा गया और वो इंग्लैंड गए हैं.

इस खबर के सामने आने के बाद कि ऋतुराज गायकवाड़ शादी करने जा रहे हैं, तो सबके मन में यही सवाल आ रहा है कि आखिर महेंद्र सिंह धोनी का ये पावर हिटर किससे शादी करने जा रहा? कौन ऋतुराज की हमसफर बनने जा रही. तो ऋतुराज जिस लड़की से शादी करने जा रहे, उनका नाम उत्कर्षा है. दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ की पिछले साल उत्कर्षा के साथ एक तस्वीर सामने आई थी.

कौन हैं उत्कर्षा?
पिछले साल उत्कर्षा एक जिम सेशन के दौरान ऋतुराज के साथ नजर आईं थीं. इसके बावजूद उत्कर्षा ऋतुराज के फैंस के लिए मिस्ट्री ही हैं. क्योंकि उनकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें नजर नहीं आ रहीं. ना ही ऋतुराज ने कभी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उत्कर्षा की कोई तस्वीर शेयर की है. दोनों कई साल से रिलेशनशिप में हैं. लेकिन, किसी को भनक तक नहीं लगी.

ऋतुराज की एक्ट्रेस से लिंक की खबरें आ चुकीं
इससे पहले, ऋतुराज गायकवाड़ की कई एक्ट्रेस के साथ लिंक अप की खबरें आ चुकी हैं. लेकिन मई 2021 में, मराठी एक्ट्रेस अभिनेत्री सयाली संजीव के साथ उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर हुई बातचीत ने दोनों के बीच एक रोमांस की अफवाहों को हवा दी थी. हालांकि, दोनों ने इसे लेकर कभी कुछ कहा नहीं.

यशस्वी जायसवाल WTC Final के लिए टीम इंडिया में शामिल, द्रविड़ ने दिलाई एंट्री, धोनी का साथी नहीं जाएगा इंग्लैंड

ऋतुराज आईपीएल 2023 के फाइनल में खेलते नजर आएंगे. उन्होंने लीग के 16वें सीजन में अबतक खेले 15 मैच में 564 रन बनाए हैं. ऋतुराज ने 4 अर्धशतक लगाए हैं.

Tags: IPL 2023, Ms dhoni, Ruturaj gaikwad, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें