3 दिन बाद इन 5 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, बढ़ेगा मान, होगी धन प्राप्ति, शुक्र खोलेंगे किस्मत का ताला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मीन राशि के लिए शुक्र ग्रह का गोचर वाहन सुख लेकर आ रहा है.
आपको पढ़ाई के क्षेत्र में मन माफिक सफलता प्राप्त होगी.

Shukra Grah Ka Gochar : वैभव, विलासिता और धन के कारक ग्रह शुक्र आज 30 मई को कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों के गोचर को विस्तार से समझाया गया है. सरल भाषा में कहें तो जब कोई ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इस प्रक्रिया को उस ग्रह का राशि परिवर्तन या ग्रह गोचर कहा जाता है. हर एक ग्रह की अपनी एक निर्धारित चाल होती है. जिसके अनुसार वह अलग-अलग समय अंतराल में राशि परिवर्तन करते हैं. धन, वैभव और विलासिता का कारक ग्रह माना जाने वाला शुक्र किसी भी राशि में 30 से 36 दिन तक ही रहता है. इस माह शुक्र ग्रह 30 मई 2023 को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं. कर्क में शुक्र के गोचर का सकारात्मक प्रभाव किन राशियों पर होगा? आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

मिथुन राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि मिथुन है उनके लिए शुक्र ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है, आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. घर में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा, स्वादिष्ट पकवान खाने को मिलेंगे. व्यापार में फायदा हो सकता है. लव लाइफ अच्छी रहेगी, प्रेम विवाह का योग बन रहा है.

यह भी पढ़ें – क्या होता है गोत्र, क्या है इनका महत्व, क्यों नहीं होता एक ही गोत्र में विवाह?

कन्या राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि कन्या है उनके लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन इच्छाओं की पूर्ति लेकर आ रहा है. आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं. लव लाइफ अच्छी होने वाली है, व्यापार में फायदा हो सकता है. अविवाहित लोगों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकते हैं. बड़े भाई बहनों का सहयोग मिलेगा.

तुला राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि तुला है उनके लिए शुक्र ग्रह का गोचर कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर ले जाकर बुलंदियों पर पहुंचाने का योग बन रहा है. लव लाइफ पहले से बेहतर होगी, व्यापार में रिस्क लेकर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. अपनी मेहनत के दम पर प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं. इस दौरान आपको अपने काम पर ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

मकर राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि मकर है उनके लिए शुक्र ग्रह का गोचर वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और प्रेम लेकर आ रहा है. यदि आप प्रेम संबंध में है तो प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं. सामाजिक मान-सम्मान की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा, नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल पर अपना लोहा मनवाएंगे.

यह भी पढ़ें – कब से शुरू हो रहा श्रावण मास, 30 नहीं बल्कि 59 दिनों का रहेगा सावन, 19 साल बाद बन रहा संयोग

मीन राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि मीन है उनके लिए शुक्र ग्रह का गोचर वाहन सुख लेकर आ रहा है. इस दौरान आप नई गाड़ी खरीद सकते हैं. पढ़ाई के क्षेत्र में मन माफिक सफलता प्राप्त होगी. नौकरी में बदलाव के योग हैं जो आपके लिए शुभ और लाभ कारी माने जा रहे हैं. घर से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें