CV vs Resume : क्या है सीवी और रिज्यूमे में अंतर, कहीं आप भी तो नहीं समझते दोनों को एक?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


CV vs Resume : प्राइवेट सेक्टर में जॉब चाहते हैं तो जो चीज सबसे पहले मांगा जाती है, वह सीवी या रिज्यूमे है. इसके बिना किसी भी कंपनी में एंट्री मिलनी मुश्किल है. ऐसा इसलिए क्योंकि सीवी और रिज्यूमे ही जॉब सेक्टर में कैंडिडेट का चेहरा होते हैं. दोनों प्रोफेशनल डॉक्यूमेंट हैं, जिसके आधार पर कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया जाता है. लेकिन कुछ कंपनियां सीवी मांगती हैं और कुछ रिज्यूमे. कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? कहीं आप इन दोनों को एक दूसरे के स्थान पर इस्तेमाल तो नहीं कर रहे हैं ?

दरअसल, सीवी और रिज्यूमे दोनों दो चीजें हैं. आज हम लोग बात करेंगे सीवी और रिज्यूमे के बीच बुनियादी अंतर के बारे में. ऐसे बहुत से लोग हैं जो सीवी और रिज्यूमे को एक ही समझ लेते हैं. उनके बीच के अंतर को नहीं जानते. सीवी अक्सर फ्रेशर से मांगा जाता है. यह चार पेज तक का हो सकता है.

सीवी (Curriculum Vitae)

सीवी यानी करिकुलम वीटा एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो आपके एकेडमिक और प्रोफेशनल करियर का ओवरव्यू देता है. लेकिन सीवी में एजुकेशनल हिस्ट्री डिटेल में होती है. आपने क्या-क्या पढ़ा वह सब कुछ लिख सकते हैं. मतलब ये कि सीवी आपके एकेडमिक प्वाइंट पर जोर देता है. सीवी की शुरुआत नाम और शैक्षिक पृष्ठभूमि के साथ होती है. करिकुलम वीटा एक लैटिन शब्द है, जिसे शॉर्ट फॉर्म में सीवी कहा जाता है. जिसका अंग्रेजी में मतलब है कोर्स ऑफ लाइफ.

रिज्यूमे (Resume)

सीवी के उलट रिज्यूमे पूरी तरह आपके वर्क एक्सपीरियंस, स्किल और नौकरी से संधित जानकारी पर आधारित होता है. रिज्यूमे में एजुकेशन सेक्शन पर कम जोर दिया जाता है. इसमें सैलरी आदि पर भी बात की जाती है. रिज्यूमे एक से दो पेज का ही होता है. इसमें जरूरी बातें ही लिखी जाती हैं. इसमें हर जॉब-अवार्ड और अचीवमेंट्स के बारे में लिखा जाता है.

ये भी पढ़ें:
बचपन में हुई माता-पिता की मौत, 5वें प्रयास में बनीं अफसर, पार्टनर भी हैं IAS
IPS की बेटी, IIT से बीटेक, UPSC में तीसरी रैंक, 5वें प्रयास में बनीं IAS

Tags: Career Guidance, Career Tips, Job and career

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें