Weather Update: मौसम हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR सहित देश भर में होगी बारिश, इन राज्यों में ओले को लेकर IMD अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department- IMD) के मुताबिक 30 मई को भी दिल्ली-NCR में आंधी (Thunderstorm) के साथ बारिश (Rain) हो सकती है. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 29 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7.2 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई. आईएमडी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम आमतौर पर सूखा रहने की संभावना है.

आईएमडी ने आज देश के ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में आंधी के साथ बारिश होने और ओले गिरने (Hailstorm) को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) भी जारी किया है. आज पश्चिम राजस्थान में कई जगहों पर तेज तूफान और बिजली  के साथ ओले गिरने की संभावना है. आंधी की रफ्तार 60-70 किमी. प्रति घंटा तक हो सकती है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर गरज, तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ ही ओले गिर सकते हैं.

Tags: Delhi Weather Update, Weather forecast, Weather in North India, Weather updates

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें