77 दिनों में शूट हुई फिल्म, 35 करोड़ था बजट, 200 करोड़ की थी बंपर कमाई, ऋतिक की एक्टिंग ने मचा दिया था तहलका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. बॉलीवुड के हैंडसम हंक स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की साल 2017 में फिल्म ‘काबिल’ तो आपको याद ही होगी. इस की कहानी के साथ ऋतिक रोशन और यामी गौतम की एक्टिंग को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म से पहले ऋतिक की दो फिल्में ‘बैंग बैंग’ और ‘मोहेनजो दारो’ बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी ऐसे में ‘काबिल’ के जरिए ऋतिक ने दोबारा अपने टैलेंट को साबित किया था. फिल्म ने दुनियाभर में तकरीबन 200 करोड़ के करीब ताबड़तोड़ कमाई की थी.

ऋतिक रोशन जब जब अपने पिता के साथ कोई फिल्म लेकर आए हैं उन्होंने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से फैंस को हैरान कर दिया है. यूं तो उनके करियर की कई ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने एक्टर को इंडस्ट्री का सुपरस्टार बनाया है. लेकिन उनकी फिल्मों साल 2017 में आई ‘काबिल’ एक ऐसी फिल्म है जिससे ऋतिक ने दोबारा ये साबित किया था कि वह आज भी लोगों के चहीते स्टार हैं. क्योंकि इससे पहले उनकी बड़ी फ्लॉप फिल्मों, ‘बैंग बैंग’ और ‘मोहेनजो दारो’ में फैंस का दिल टूट चुका था. इसके बाद अपनी होम प्रोडक्शन ‘काबिल’ से वह दोबारा दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरे थे. अपने पिता राकेश रोशन के साथ रितिक हमेशा हिट ही रहे हैं.

5 दिन में 2 एक्टर, 1 डायरेक्टर ने द केरला स्टोरी को बताया प्रोपेगेंडा, नवाजुद्दीन, कमल हासन और…यूजर्स भड़के

महज 77 दिनों में बनी थी ब्लॉकबस्टर
ऋतिक की साल 2017 में आई फिल्म ‘काबिल’ उनके करियर की बड़ी हिट में से एक है. फिल्म की कहानी के साथ ऋतिक रोशन और यामी गौतम की भी एक्टिंग ने तो लोगों को हैरान ही कर दिया था. सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांटिक एंगल वाली इस फिल्म के डायलॉग भी लोगों ने काफी पसंद किए थे. इस खूबसूरत कहानी वाली फिल्म को महज 77 दिनों में पूरा कर लिया गया था. बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था. जानकारी के मुताबिक टिकट खिड़की पर फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

बनी ऋतिक के करियर की बड़ी हिट
अपने करियर की शुरुआत में ही ऋतिक ने अपने एक्टिंग टैलेंट से लोगों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म की अपार सफलता ने ऋतिक के करियर को नई दिशा प्रदान की थी. ये फिल्म ऋतिक के करियर की बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई थी. ‘काबिल’ की स्टारकास्ट, म्यूजिक और फिल्मांकन इतने शानदार थे कि दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर खींचने में कामयाब रहे थे. इस फिल्म के बाद भी ऋतिक ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया था. इस फिल्म की कमाई से मेकर्स भी मालामाल हो गए. 35 करोड़ में बनी इस फिल्म ने करीब 200 करोड़ रुपए की बंपर कमाई की थी.

बता दें कि डिज्नी+हॉटस्टार पर मौजूद इस रेवेंज मूवी में ऋतिक रोशन ने एक ‘ब्लाइंड मैन’ बनकर अपने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे. दो फ्लॉप फिल्मों के बाद काबिल से ऋतिक ने एक बार फिर ये साबित कर दिया था कि अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस का दिल जीतना बखूबी जानते हैं.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Hrithik Roshan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें