02

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी में 3 ही गेंद डाली गई थी और 4 रन बने थे. इसके बाद बारिश ने खेल को रोक दिया. खेल जब दोबारा शुरू हुआ तो सीएसके को डकवर्थ लुईस नियम से 15 ओवर 171 रन का लक्ष्य मिला था. ऋतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉनवे ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. पहले 4 ओवर के पावरप्ले की बात करें, तो हर ओवर में कम से कम एक बाउंड्री लगी. स्कोर बिना विकेट के 52 रन था. 5वां ओवर बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद ने डाला और इस ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं लगी. ओवर में 6 रन बने. शमी ने पहले 2 ओवर में 21 तो हार्दिक पंड्या ने एक ओवर में 16 तो लेग स्पिनर राशिद खान ने 16 रन दिए. (AFP)
Author: Up Head Line
Views: 28









