7 जून को बन रहा बुध आदित्य राजयोग, 15 जून तक 3 राशियों की रहेगी बल्ले-बल्ले, व्यापार-नौकरी में तरक्की के योग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बुधादित्य राजयोग आर्थिक तंगी दूर करने वाला और समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला माना जा रहा है.
बुधादित्य राजयोग कैरियर और व्यापार दोनों में अपार सफलता ला सकता है.

Mercury Transit In Taurus : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रह समय-समय पर अलग-अलग राशि से मिलकर कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं. शुभ और अशुभ योगों का असर प्रत्येक राशि के जातकों पर देखने को मिलता है. इसी क्रम में 7 जून 2023 को बुध ग्रह मंगल की राशि मेष से निकलकर वृषभ में प्रवेश करेंगे. वृषभ राशि में बुध ग्रह का प्रवेश शुभ संयोग बना रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि वृषभ राशि में पहले से ही सूर्य मौजूद है. जब एक साथ दो ग्रह मिलते हैं तो दोनों की युति से शुभ अशुभ योगों का निर्माण होता है. चूंकि सूर्य और बुध की युति बुधादित्य राजयोग का निर्माण कर रही है इसलिए इसका सकारात्मक असर तीन राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

इन क्षेत्रों में मिलेगी सफलता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 7 जून से 15 जून तक जिन लोगों की कुंडली में बुध आदित्य राज योग बन रहा है उन्हें बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है. वैदिक ज्योतिष में सूर्य को तेज शक्ति और पद प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है. वहीं बुध ग्रह को कौशल और बुद्धि का दाता माना जाता है. एस्ट्रो साइंस की मानें तो जब बुध और सूर्य एक साथ आते हैं तो इससे बुधादित्य योग का निर्माण होता है. इस योग के बनने से मनुष्य को उसके करियर, व्यापार, शिक्षा और निजी जीवन में सफलता प्राप्त होती है.


यह भी पढ़ें –  ये 2 मंत्र हैं बहुत प्रभावशाली, जलाभिषेक के समय करें जाप, 4 गलती से नाराज हो सकते हैं महादेव

वृषभ राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि वृषभ है उनके लिए बुधादित्य योग का निर्माण सौभाग्यशाली माना जा रहा है. वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में ये राजयोग लग्न भाव में बन रहा है. ऐसे में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा और आपका कॉन्फिडेंस लेवल एकदम हाई रहेगा. इस राजयोग का प्रभाव कुंडली के सातवें भाव में भी रहेगा. ऐसी स्थिति में आपकी आपके पार्टनर के साथ अच्छी बनेगी. घर में माहौल खुशनुमा रहेगा विवाह लायक जातकों का विवाह फिक्स हो सकता है. उन्हें कहीं से गुड न्यूज़ प्राप्त हो सकते हैं.

सिंह राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि सी हैं उनके लिए बुधादित्य राजयोग कैरियर और व्यापार दोनों में अपार सफलता ला सकता है. 7 जून से 15 जून तक आपके लिए ये समय बेहद सकारात्मक होने वाला है. व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है, नौकरी पेशा को सहयोगियों का साथ मिलेगा. जो लोग बेरोजगार हैं उनको अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है. करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे, जिन लोगों का राजनीति से कनेक्शन है उनके लिए भी लाभ के योग बन रहे हैं.

यह भी पढ़ें – क्यों कहा जाता है अमावस्या, ये कितने प्रकार की होती है, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

कर्क राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि कर्क है उनके लिए बुधादित्य राजयोग आर्थिक तंगी दूर करने वाला और समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला माना जा रहा है. इस दौरान आय के नए साधन बनेंगे. क्योंकि बुधादित्य राजयोग आपके आय भाव में ही बन रहा है. आपके द्वारा किए गए पिछले निवेश में आपको मुनाफा हो सकता है. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी, घर में धार्मिक या मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है.

Tags: Dharma Aastha, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें