Aaj Ka Rashifal: मकर, कुंभ राशि वाले मानसिक थकान महसूस करेंगे, मीन राशि वालों को मान-सम्मान मिलेगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 30 May 2023)

आज का आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा. बौद्धिक काम के लिए आज का दिन शुभ है. आज लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुडे़ किसी काम में आप व्यस्त रहेंगे, इसके लिए आप योजना भी बना सकते हैं. सरकारी काम में परिस्थिति अनुकूल महसूस होगी. हल्की थकान रहेगी. मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 30 May 2023)

आज अत्याधिक सोचने-विचारने से मानसिक थकान का अनुभव करेंगे. मन में क्रोध की भावना रहेगी, इसे दूर करने के प्रयास से अनिष्ट से बच सकेंगे. चोरी, अनैतिक कृत्यों से, नेगेटिव विचारों से दूर रहें. वाणी पर संयम रखें. परिवार में किसी के विवाह होने की संभावना है. खर्च में वृद्धि होने के कारण आप चिंतित रह सकते हैं. ईश्वर का नाम तथा आध्यात्मिक विचार आप के मन को शांत बनाए रखेंगे.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 30 May 2023)

आज आप दैनिक काम से बाहर आकर घूमने-फिरने और मनोरंजन के पीछे अपना समय बिताएंगे. स्वजनों तथा मित्रमंडली के साथ पिकनिक पर जाने का आयोजन होगा. सिनेमा, नाटक या बाहर घूमने का कार्यक्रम आपको आनंदित करेगा. कलाकार तथा कारीगरों को अपनी कला-कारीगरी प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है. दांपत्य जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है. सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान मिलेगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें