मणिपुर हिंसा: खतरनाक हथियार से लैस 25 बदमाशों को सेना ने पकड़ा, गोला-बारूद भी बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंफाल. जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बलों ने कम से कम 25 शरारती तत्वों को पकड़ा है, जिनके पास से हथियार, गोला बारूद और ग्रेनेड बरामद किए गए हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी 25 बदमाशों को मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया है.

रक्षा बलों के एक प्रवक्ता ने बताया कि इंफाल घाटी में और उसके आसपास गोलीबारी और झड़पों की ताजा घटनाओं के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके पास से हथियार जब्त किए गए हैं. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘इंफाल पूर्व में सन्साबी, ग्वालताबी, शबुनखोल, खुनाओ में अभियान के दौरान सेना ने 22 बदमाशों को पकड़ा और उनके पास से हथियार तथा अन्य सामग्री बरामद की. 12 बोर की पांच डबल बैरल राइफल, तीन एकल बैरल राइफल, डबल बोर का एक देसी हथियार और एक मजल लोडेड हथियार बरामद किया है.’

ये भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा: गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले ग्राउंड जीरो पर पहुंचा News18, कुछ ऐसे दिखे ताज़ा हालात

चेक पोस्ट से 3 अन्य गिरफ़्तार

प्रवक्ता ने बताया कि इंफाल शहर में रविवार रात को एक मोबाइल जांच चौकी पर एक कार को रोका गया था, जिसमें तीन लोग सवार थे. उन्होंने कहा, ‘कार रोके जाने पर बदमाश गाड़ी से उतरे और वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने तीनों को पकड़ लिया.’ उन्होंने बताया कि एक इंसास राइफल के साथ मैगजीन, 5.56 मिलीमीटर की 60 गोलियां, एक चीनी हथगोला और एक डेटोनेटर भी बरामद किया गया है.

मोबाइल चेक पोस्ट से हथियार के साथ गिरफ़्तार शरारती तत्व. (आईएनएस)

Tags: Indian army, Manipur latest news, Manipur social violence, Manipur violence update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें