काल बना तूफान; आंधी में उड़ी सीमेंट की चादर…मां-बेटी पर गिरी, ‘कोहिनूर’ की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनुज गौतम/सागर: सागर में आंधी-तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. तेज आंधी हंसती-खेलती नन्ही सी जिंदगी को निगल गई. मां की कोख सूनी कर गई. परिवार की खुशी पल भर में बिखर गई, जिसने भी इस घटना को सुना स्तब्ध रह गया. मामला मालथौन के वार्ड नंबर 8 का है.

आंधी-तूफान में सीमेंट की चादर उड़ कर मां-बेटी के ऊपर जा गिरा. दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गईं. बेटी के सिर में चोट आने से वह खून से लथपथ हो गई. वार्डवासियों की मदद से उन्हें मालथौन सीएचसी ले जाया गया, जहां 2 साल की बेटी कोहिनूर का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया.

मां की हालत गंभीर होने पर उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां पर इलाज शुरू किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मालथौन के वार्ड नंबर 8 में शाहिद खान अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं. शाहिद काम करने के लिए घर से बाहर गए थे. घर में उनकी पत्नी नगीना अभी और बेटी कोहिनूर ही थी.

आई भीषण आंधी
दोपहर के बाद अचानक काले घने बादल छाए. कुछ समय के बाद तेज आंधी तूफान चलने लगा और फिर बारिश का सिलसिला शुरू हुआ. माल्थोन में करीब एक दर्जन पेड़ टूट कर गिर गए, वहीं चाय-नाश्ते की गुमटियां हवा में पत्ते की तरह उड़ गईं. करीब 1 घंटे बाद तेज बारिश के साथ चल रही हवाओं में सीमेंट की चद्दर भी उड़ कर गिरी.

पुलिस कर रही जांच
इस हादसे की चपेट में मां-बेटी आ गई. पड़ोसियों ने देखा तो तत्काल ही दोनों को अस्पताल लाया गया. सूचना मिलते ही मालथौन थाना पुलिस भी पहुंच गई. माल्थोन थाना प्रभारी शकुंतला बामणिया ने बताया कि हवा की वजह से सीमेंट की चादर गिरी, जिससे बच्ची की मौत हो गई है. मामले की जांच की जा रही है.

Tags: Cyclonic storm, Mp news, MP weather, Sagar news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें