ये कैसे चोर? बैंक का खजाना छोड़…गार्ड की बंदूक पर ‘डाका’, कारतूस भी ले गए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगबीर घनघस/भिवानी: आम तौर पर आपने सुना होगा कि बैंक में चोरी हुई और चोर लाखों रुपये कैश या लॉकर तोड़कर गहने चुरा ले गए. लेकिन, भिवानी के जमालपुर गांव से एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है, जिसने भी सुना हैरान रह गया और सोचने पर मजबूर हो गया कि चोर रुपये छोड़कर कैसे सिर्फ बंदूक और कारतूस लेकर फरार हो गए.

दरअसल, रात के अंधेरे में चोरों ने दि भिवानी केंद्रीय सहकारी बैंक लि. में बड़ी ही चालाकी से एंट्री की और सभी लाइट भी काट दी, ताकि सीसीटीवी कैमरे में उनकी वीडियो न बन जाए. इसके बाद बैंक के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गए और गार्ड की गन और कारतूस लेकर रफूचक्कर हो गए. इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब सुबह बैंक खोला गया.

बैंक के हालात देखकर अधिकारी और कर्मचारी दंग रह गए. फिर पुलिस को सूचना दी गई. बैंक कर्मचारियों ने कैश और अन्य कागजात चेक किए, जिसके बाद राहत की सांस ली. बताया गया कि बैंक से कोई कैश या जरूरी कागजात चोरी नहीं हुआ है. इसके बाद पता चला कि चोरों ने गार्ड की गन वह कारतूस चोरी किए हैं.

पता लगाया जा रहा मकसद
वहीं पुलिस ने बताया कि चोरों द्वारा लाइट कटने की वजह से बैंक के CCTV कैमरे काम नहीं कर रहे हैं, हालांकि आस-पड़ोस में लगे CCTV कैमरे चेक किए जा रहे हैं पर उसमें भी चोरों की कोई हलचल दिखाई नहीं दी. अब पता लगाया जा रहा है कि चोर गार्ड की गन को किस मकसद से चोरी करके ले गए हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 21:37 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें