इंदौर में रीजनल फूड का ट्रेंड; इस दुकान का लिट्टी-चोखा खाकर…लोगों को याद आ रहा ‘बिहार’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


राहुल दवे/इंदौर: वैसे तो इंदौर को स्वाद की राजधानी भी कहा जाता है, क्योंकि यहां हर गली-मोहल्ले में खाने-पीने की दुकानें मिल जाती हैं. चटोरे अपने दिन की शुरुआत पोहे-जलेबी से करते हैं, तो रात को सराफा की छोले टिकिया खाकर थकान उतारते हैं. जायके के नाम से मशहूर हो चुका यह शहर दूर-दूर से लोगों को अपने स्वाद के कारण खींच लाता है. जगह-जगह लगी चाट-चौपाटी पर हर शाम भीड़ देखने को मिलती है.

इन स्वाद के साथ ही अब शहर में अन्य राज्यों के पकवानों का भी मजा लिया जा सकता है. इन्हीं में से एक है, बिहार का लिट्टी चोखा. यह बिहार की स्पेशल डिश है. वहां के अलावा शायद ही यह कहीं मिलती होगी, यदि मिलती भी होगी तो वह टेस्ट नहीं होगा, लेकिन इंदौर में यह डिश अपने बिहारी स्वाद के साथ ही मिलती है. मेघदूत गार्डन के बाहर लगने वाली चौपाटी में लिट्टी चोखा का एक स्टॉल लगता है, जिसका नाम है द टेस्ट ऑफ बिहार.

‘लगता ही नहीं कि इंदौर में हैं’
यहां लिट्टी चोखा को बिहारी तरीके से ही तैयार कर सर्व किया जाता है. ऐसे में बिहार से आए लोग अपनी डिश और टेस्ट से दूर नहीं हो पाते और यहां आकर बड़े चाव से खाते हैं. दुकान के संचालक कुणाल बताते हैं कि हमारी दुकान पर ज्यादातर बिहार के रहने वाले लिट्टी चोखा खाने आते हैं. ग्राहक भी तारीफ करते हैं. कहते हैं कि आपके लिट्टी-चोखा से हमें हमारा गांव याद आ जाता है. आपके यहां का टेस्ट पूरा बिहारी है. ऐसा लगता ही नहीं कि हम इंदौर में हैं. साथ ही यह भी बताया कि यह काफी हेल्दी डिश है.

बढ़ रहा रीजनज फूड का ट्रेंड
बता दें कि इंदौर तो खाने-पीने के लिए अपनी अलग पहचान बना ही चुका है, लेकिन अब शहर में रीजनल फूड का ट्रेंड आ गया है. चाट-चौपाटी पर मिलने वाले चाइनीज़, साउथ इंडियन, पाव भाजी से हटकर अब लोग सिग्रेचर डिशेस खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसके लिए शहर में कई ऐसे आउटलेट्स शुरू हुए हैं, जो सिर्फ उस जगह के पकवान ही सर्व करते हैं. खास बात तो यह है कि यह डिश भी उसी तरीके से तैयार की जाती है.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 21:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें