
आशीष कुमार शर्मा/ दौसा: दौसा जिले के महवा थाना क्षेत्र के सांथा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से मौत हो गई. मामले को लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महवा पुलिस थाने पहुंचे और हालात से पुलिस को अवगत करवाया. ग्रामीणों ने बताया कि युवक विजेंदर सिंह मीणा गांव के ही पास एक बोलेरो में सवार लोगों को देख कर भाग खड़ा हुआ और वह कुएं में गिर गया गंभीर हालत में उसे जयपुर रैफर किया जहां उसने दम तोड़ दिया.
कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि हिंडौन थाना क्षेत्र की पुलिस वहां पहुंची थी. फिलहाल पीड़ित लोगों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पुलिस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. महुआ थाने में दर्ज हुए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि रात के समय अज्ञात पुलिसकर्मी जो संभवतः हिंडौन थाने के थे वह गाड़ी लेकर आए और युवक विजेंद्र का पीछा करने लगे इसके बाद युवक कुएं में पड़ा हुआ मिला ऐसे में परिजनों ने आशंका जताई कि युवक को कुंए में डाला गया है और जिसके कारण ही उसकी मौत हुई है.
फिलहाल महुआ थाना पुलिस ने अज्ञात पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. इससे पूर्व एक बार तो ग्रामीणों ने महुआ थाने में जाकर पुलिस को चेतावनी दी कि जब तक यात्रियों को नामजद नहीं किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा लेकिन पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत हुए इसके बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया. दोपहर बाद शव को लेकर परिजन सांथा गांव में पहुंचे जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा किया गया.








