चाकू से 16 वार, पत्थर की चोट से फट गई थी खोपड़ी- दिल्ली मर्डर केस में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को 16 वर्षीय एक लड़की की एक 20 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर हत्या कर दी. पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक लड़की पर 16 बार चाकू से हमला किया गया. इसके साथ उसकी खोपड़ी पर किसी धारदार चीज से प्रहार किया गया, जिसके बाद वह फट गई थी. विस्तृत रिपोर्ट अभी जारी नहीं की गई है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है.

घटना उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई. 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर पुलिस को निशाने पर लिया है. इस मामले पर दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है. वह एसी और फ्रिज के लिए मैकेनिक का काम करता था. इस मामले में जांच जारी है. पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आरोपियों को अधिकतम सजा दी जाए.

घटना करते सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी साहिल
पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी साहिल शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में रहता था. अधिकारियों ने कहा कि लड़की ने अपने एक दोस्त के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने की योजना बनाई थी. आरोपी ने उसे रोका और कई बार चाकू मारा. पत्थर से भी हमला किया. लड़की को 16 बार चाकू मारा गया था. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हत्या के वीडियो में हत्यारे को एक बड़े पत्थर से हमला करते हुए देखा जा रहा है.

वीडियो में रोंगटे खड़े कर देने वाला सीन
हमलावर ने इस हत्याकांड को वहां से गुजर रहे लोगों को देखते हुए अंजाम दिया. वहां से गुजर रहे लोगों में कोई भी रोकता नहीं दिखा. लड़की सड़क पर ही खून से सनकर गिर जाती है. हमला लगभग 90 सेकंड तक चलता है और इसमें वह उसके शरीर को लात मारता है. चाकू मारने, लात मारने और छुरा घोंपने के के बाद युवक वहां से चला जाता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें