
कई बार ऐसी बीमारियां सुनने को मिल जाती हैं कि दिल घबराने लगता है. अक्सर हमारे हाथों-पैरों में काले या नीले रंग का निशान नजर आ जाता है. हम सोच लेते हैं कि कहीं चोट लग गई होगी. अस्पताल भी नहीं जाते. दर्द होता है तो पेनकिलर खाकर टाल देते हैं. लेकिन यह लापरवाही भारी पड़ सकती है. एक लड़की के पैर में ऐसा ही अजीब निशान दिखा. डॉक्टरों को दिखाया तो वह भी समझ नहीं पाए. सामान्य चोट समझकर पेन किलर दे दिया. मगर 9 दिन बाद अचानक लड़की की मौत हो गई.
लड़की के माता-पिता अब इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चला रहे हैं, ताकि जिस तरह उनकी बच्ची गई, वैसा हादसा किसी के साथ न हो. मां जेन ने बताया कि मेरी बेटी केटी क्वीन मार्गरेट विश्वविद्यालय में पढ़ रही थी. एक दिन अचानक उसके पैर में एक नीले रंग का निशान नजर आया. केटी को लगा कि शायद किसी कीट ने काट लिया होगा. लेकिन धीरे-धीरे दर्द बढ़ता गया. वह परेशान होने लगी. अंतत: डॉक्टर के पास ले जाया गया. 2 अस्पताल के डॉक्टरों ने देखा. लेकिन नहीं समझ पाए और आखिरकार मेरी बच्ची की जान चली गई.
तेज दर्द और पैरों से सूजन प्रमुख लक्षण
जेन ने बताया कि उनकी बेटी को डीवीटी (deep vein thrombosis) नाम की एक बीमारी हो गई थी. इसमें नसों में खून का थक्का जम जाता है. आमतौर पर यह पैर में होता है और इसकी वजह से तेज दर्द, सूजन और दर्द वाली जगह की त्वचा बेहद गर्म हो सकती है. कभी कभी यह दोनों पैरों में हो सकता है. आमतौर पर पिंडली या जांघ में यह नजर आता है. कुछ ही समय बाद दर्द वाली जगह पर त्वचा लाल और फिर काली होने लगती है. नसें कठोर हो जाती हैं. और अगर आप उन्हें छूएं तो असहनीय दर्द होता है. एक समय यह जहर की तरह बन जाता है. और फिर मौत तक हो जाती है.
पूरी दुनिया में ऐसी बीमारियां सामने आईं
केटी के मम्मी-पापा इस बात से बेहद दुखी हैं कि डॉक्टरों को भी इस बीमारी के बारे में जानकारी नहीं थी. तब से वह लोगों को इसके बारे में सचेत कर रहे हैं. उनकी अपील स्कॉटिश सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है जो इसकी सही तहकीकात कर रहा है. उन्होंने कहा, यह पूरी दुनिया में हो रहा है.केटी के पिता गॉर्डन को पिछले साल इंटरनेशनल सोसाइटी ऑन थ्रोम्बोसिस एंड हेमोस्टेसिस (ISTH)ने इसके लिए एंबेसडर भी नामित किया था. यह संगठन ब्लड क्लॉटिंग और इसके विकारों पर रिसर्च करता है.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 14:03 IST








