
नई दिल्ली. भारत के पहले ओलंपिक व्यक्तिगत गोल्ड मेडल विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने जंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा है कि भयावह छवियां देखकर उनकी नींद उड़ गई थी और वह डर गए थे. विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट सहित ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती बस में डाला, जब रविवार को पहलवानों और उनके सामर्थकों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर महिला ‘महापंचायत’ के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश की.
आंदोलनकारी पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जिन पर उन्होंने एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. उन्होंने संसद की नई इमारत के समीप उस दिन महिला महापंचायत का आह्वान किया जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका उद्घाटन करना था. अभिवन बिंद्रा ने ट्वीट किया, ”साथी भारतीय पहलवानों के विरोध की भयावह तस्वीरें देखकर कल रात नींद नहीं आई, डरा हुआ था.”
पुलिस हिरासत से रिहा हुए पहलवान… बृजभूषण की गिरफ्तारी कर रहे मांग, अब अगला कदम क्या होगा?
भारत के सबसे सफल फुटबॉलर सुनील छेत्री और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी पहलवानों के खिलाफ कार्रवाई की आलोचना की. बीजिंग ओलंपिक 2008 में एयर राइफल के गोल्ड मेडल विजेता बिंद्रा ने कहा, ”समय आ गया है कि हम सभी खेल संगठनों में स्वतंत्र सुरक्षा उपायों को लागू करें. हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि अगर इस तरह की स्थिति पैदा होती है तो इससे बेहद संवेदनशीलता और सम्मान के साथ निपटा जाए.”
Last night was sleepless, haunted by the horrifying images of my fellow Indian wrestlers protesting. It’s high time we establish independent safeguarding measures across sporting organizations. We must ensure that if such situations arise, they are dealt with utmost sensitivity…
— Abhinav A. Bindra OLY (@Abhinav_Bindra) May 29, 2023
.
Tags: Abhinav bindra, Bajrang punia, Brij Bhushan Sharan Singh, Indian Wrestler, Neeraj Chopra, Sakshi Malik, Sunil chhetri, Vinesh phogat
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 19:12 IST








