GT vs CSK Live Score: धमाकेदार क्लोजिंग सेरेमनी जारी, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम, थोड़ी देर में टॉस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


GT vs CSK Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का फाइनल अब से कुछ देर बाद खेला जाना है. रविवार 28 मई को बारिश की वजह से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले को स्थगित करना पड़ा था. रिजर्व डे पर आज इसे कराया जाएगा और विजेता के नाम का फैसला होगा. महेंद्र सिंह धोनी की नजर 5वीं बार टीम को चैंपियन बनाने पर होगी तो हार्दिक पंड्या लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी चूमना चाहेंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग का यह सीजन अब तक जबरदस्त रोमांच से भरपूर रहा है. 31 मार्च को टूर्नामेंट की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले से हुई थी. अब आईपीएल 2023 का आखिरी मुकाबला यानी फाइनल भी इन्हीं दो टीमों के बीच होने जा रहा है. रविवार को बारिश की वजह से मैच से रिजर्व डे तक ले जाने का फैसला लिया गया था. अहमदाबाद में आज सुबह से धूप खिली हुई थी और शाम को भी मौसम साफ था. मैच के दौरान बारिश की आशंका है लेकिन उम्मीद की जा रही है मैच पूरा कराया जा सकेगा.
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI:

शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI:

डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें