ये जानवर कभी नहीं सोते, ताउम्र खुली रहती हैं इनकी आंखें, कुछ के नाम तो चौंका देंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



आप जानकर हैरान होंगे कि चींटियां कभी नहीं सोतीं और अपना पूरा दिन सिर्फ काम करने में बिताती हैं. उन्‍हें कभी भी आप आराम करते हुए नहीं पाएंगे. वे हमेशा चलती रहती हैं. कुछ न कुछ करती रहती हैं. इसके बावजूद कीडों की दुनिया में इन्‍हें सबसे अक्‍लमंद जीव माना जाता है. इनके दिमाग में 2.5 लाख कोश‍िकाएं होती हैं, जिनकी मदद से ये हर कंपन को महसूस कर लेती हैं.

बुलफ्रॉग यानी एक तरह का मेंढक भी कभी नहीं सोता. इसके शरीर में एंटी फ्रीज सिस्‍टम होता है. इसील‍िए अगर वे बर्फ में पूरी तरह जम भी जाएं तो भी जिंदा रहते हैं. वे सिर्फ आंखें बंद कर लेते हैं और जैसे ही बर्फ पिघलती है,वे अपनी आंखें खोलकर बाहर आ जाते हैं. हालांकि, उनकी नींद को लेकर मेडिकल पुष्टि अभी भी नहीं हुई है. शार्क को ऑक्‍सीजन की काफी ज्‍यादा जरूरत होती है, इसलिए वह लगातार पानी में तैरती रहती हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, शार्क कुछ समय के लिए अपने ब्रेन को आराम तो देती है लेकिन कभी सोती नहीं है. वह इस समय भी तैरती रहती है. इसी तरह डॉल्‍फ‍िन जन्‍म के बाद वर्षों तक नहीं सोती. ग्रेट फ्र‍िगेटबर्ड (great frigatebird)भी डॉल्‍फ‍िन की तरह कम सोती हैं. इनकी खास‍ियत है कि यह लगातार 2 महीने तक उड़ती रह सकती हैं. असल में यह समंदर के ऊपर उड़ती है और वहां लैंड करने की कोई जगह नहीं. इसल‍िए इसकी आदत ऐसी हो गई है कि लंबी उड़ान भरती रहती है. बटरफ्लाई यानी तितलियां कभी नहीं सोतीं. वे सिर्फ आराम करने के लिए एक खास जगह जाती हैं और अपनी आंखें बंद करते ही बेहोश सही हो जाती हैं. साइंटिस्‍ट इसे सोना नहीं बल्‍क‍ि आराम करना मानते हैं. क्‍योंकि इस समय उनका बॉडी टेम्‍प्रेचर और हार्ट बीट कम हो जाता है. तिलापिया मछली अपने जन्‍म के पहले 22 हफ्तों तक बिल्‍कुल भी नहीं सोती. वह चैतन्‍य रहती है. हालांकि, उम्र बढने के साथ ही कुछ मछल‍ियों में हल्‍की नींद आने की बात वैज्ञानिकों ने मानी है. तिलापिया मछली (Tilapia Fish) प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती है और इसमें फैट बहुत कम पाया जाता है. मादा फ्रूट फ्लाई एक दिन में सिर्फ 72 मिनट की नींद लेती है. कुछ तो सिर्फ 4 मिनट ही सोती हैं. इन्‍हें फल मक्‍खी भी कहा जाता है. आम को सबसे ज्‍यादा नुकसान पहुंचान में इसका योगदान है. पूर्वी यूपी, बिहार में यह खूब नजर आती हैं. 2017 में पब्‍ल‍िश एक रिसर्च के मुताबिक, जेलीफ‍िश (jellyfish) भी नहीं सोती. सिर्फ आराम करने के लिए एक ऐसी अवस्‍था में चली जाती है जब उसका शरीर ढीला पड़ जाता है. तब भी वह एक्‍ट‍िव रहती हैं लेकिन प्रत‍िक्रिया देर से करती हैं. इसल‍िए वैज्ञानिक से नींद की अवस्‍था नहीं मानते. (Photo_Canva)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें