WTC Final की तैयारियां जोरों पर… मौसम ने पहुंचाई बाधा तो कैसे निकलेगा रिजल्ट? कौन होगा अंपायर? जानिए सबकुछ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

डब्ल्यूटीसी फाइनल 7 जून से द ओवल में खेला जाएगा
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें होंगी आमने सामने

नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) की तैयारियां जोरों पर है. वर्ल्ड की दो बेस्ट टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) 7 जून से द ओवल में टकराएंगी. टीम इंडिया दूसरी बार फाइनल खेलने उतरेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंच है. इस बहुप्रतिक्षित फाइनल की तैयारियां जोरों पर है. आईसीसी दर्शकों को स्टेडियम में बुलाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी 15 सदस्यीय स्वॉड आईसीसी को भेज दी है. आईसीसी ने डब्ल्यूटीसी फाइनल लिए अंपायर की घोषणा भी कर दिया है.

भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने इंग्लैंड पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हाल में इंग्लैंड पहुंचे हैं जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) पहले ही पहुंच चुके हैं. इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और न्यूजीलैंड के क्रिस गाफाने डब्ल्यूटीसी फाइनल में फील्ड अंपायर होंगे. डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए 12 जून ‘रिजर्व डे’ रहेगा ताकि मौसम खराब होने की स्थिति में खेल इस दिन कराया जा सके.

यह भी पढ़ें: बाबर आजम मेरा EX मंगेतर नहीं है जिसे मैं… मोहम्मद आमिर के बिगड़े बोल, स्पॉट फिक्सिंग में जा चुके हैं जेल

इंलिंगवर्थ पहले साल भी फाइनल में थे अंपायर
गाफाने (48 वर्ष) का यह 49वां टेस्ट मैच होगा जबकि 59 साल के इलिंगवर्थ अपने 64वें मैच में अंपायरिंग करेंगे. इलिंगवर्थ दो साल पहले शुरुआती डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी अंपायर थे जिसमें न्यूजीलैंड ने साउथम्पटन में भारत पर आठ विकेट से जीत हासिल की थी. इंग्लैंड के एक और अंपायर रिचर्ड केटलबोरो भी लगातार दूसरे डब्ल्यूटीसी फाइनल में अंपायरिंग करेंगे जिन्हें एक बार फिर टीवी अंपायर नियुक्त किया गया है. श्रीलंका के कुमार धर्मसेना चौथे अंपायर होंगे जबकि वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन मैच रैफरी होंगे.

आईसीसी दर्शकों को स्टेडियम बुलाने के लिए कर रही तैयारी
आईसीसी को उम्मीद है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के कम से कम पहले 4 दिन स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा होगा. आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक वसीम खान ने कहा कि हम स्थानीय आयोजन समिति (ईसीबी) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि सुनिश्चित हो सके कि यह दर्शकों के लिए शानदार मुकाबला रहे. हमें कम से कम पहले चार दिन तक पूरी तरह से स्टेडियम भरे होने की उम्मीद है. हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं.

कितने बजे से खेला जाएगा WTC फाइनल? कहां देखें WTC Final Live Streaming ?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल्स पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप डिज्नी हॉट स्टार पर उठा सकते हैं.

Tags: ICC, India vs Australia, Pat cummins, Rohit sharma, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें