झांसी के इस मोहल्ले में 7 दिन से नहीं आया पानी, लोग परेशान तो जिम्मेदार नहीं दे रहे जवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शाश्वत सिंह/झांसी. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार झांसी के हर गांव में नल से जल पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि शहर क्षेत्र के कई मोहल्लों में अभी भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है. इस भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए घंटों इंतजार करते रहते हैं. झांसी नगर निगम के अंतर्गत आने वाले प्रेम नगर क्षेत्र के जीवनपुरा मोहल्ले में पिछले 1 हफ्ते से पानी नहीं पहुंचा है. लोग हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हैं.

मोहल्ले में रहने वाले हिफाजत अली ने बताया कि पिछले 7 दिनों से यहां पानी नहीं आ रहा है. जब विभाग में फोन किया तो उन्होंने कहा कि अब कहीं और फोन मत कीजिएगा, लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ. जहीर अंसारी ने बताया कि एक हैंडपंप के सहारे पूरा मोहल्ला पानी भर रहा है. कभी अगर नल से पानी आता भी है तो मात्र आधे घण्टे के लिए और वह भी देर रात 2 बजे आता है. हशीदा बेगम ने बताया कि पूरे मोहल्ले को दिन में कई बार पानी भरने हैंडपंप पर जाना पड़ता है.

बुजुर्ग और युवा भी परेशान
एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि कभी अगर नल से पानी भी आता है तो उस समय बिजली चली जाती है. मोटर ना चल पाने की वजह से टंकी में पानी नहीं भर पाता है. एक युवक ने बताया कि दिन का आधा समय तो पानी भरने में ही बीत जाता है. इससे पढ़ाई भी डिस्टर्ब हो जाती है. इस मामले में जानकारी के लिए जब हमने जल संस्थान के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो वहां से कोई जवाब नहीं आया.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 17:34 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें