50 साल पुरानी है ये छोले-भटूरे और चाट की दुकान, एक दफा खाएंगे तो बार बार आएंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिना आज़मी/देहरादून. अगर आप फूडी हैं और छोले भटूरे व चाट के शौकीन हैं, तो देहरादून के करनपुर स्थित पाल चाट भंडार आपका ठिकाना हो सकता है. इस दुकान पर कई दशकों से लोगों छोले भटूरे और चाट परोसी जा रही है. बता दें कि देहरादून में पर्यटन स्थलों के साथ-साथ यहां का खानपान भी लोगों को पसंद आता है.

देहरादून में वैसे तो कई जगह छोले भटूरे बनाए जाते हैं, लेकिन 1973 से देहरादून में अपने जायके के लिए ‘पाल चाट भंडार’ मशहूर है. यहां छोले भटूरे के साथ साथ छोले कतलम्बे और चाट काफी पसंद की जाती है. कुरकुरे खस्ते पर गाढ़ी दही, मीठी चटनी और बेहतरीन मसालों को मिलाकर बनाई गई चाट की खुशबू से आपके मुंह में भी पानी आना तय है.

स्वाद के साथ मिलती है बेस्ट क्वालिटी
पाल चाट भंडार के मालिक ने कहा है कि पाल चाट भंडार के मशहूर होने की वजह जायका है. साल 1973 में उनके दादा दीवान चंद ने एक छोटा सा वेंडर लगाकर जलेबी, समोसे और पकोड़े बेचना शुरू किया था. लोगों को उनके व्यंजनों का स्वाद बहुत पसंद आया. इसके बाद उन्होंने छोले भटूरे और चाट परोसना शुरू किया जिसका जायका आज तक नहीं बदला है.

लोगों जुबां पर कर रहा राज
ग्राहक राजीव ने बताया कि वह एक दिन यहां से गुजर रहे थे, तो छोले भटूरे का स्‍वाद चखा. उनको छोले भटूरे का जायका काफी पसंद आया है. इसके बाद से वह छोले भटूरे और समोसा खाने आते हैं. वहीं, एक अन्‍य ग्राहक राम त्रिपाठी बताते हैं कि वह कई सालों से यहां के मूंग के पकौड़े खाते आए हैं. वह 20 साल से इस दुकान पर चाट खाते आ रहे हैं.

Tags: Chaat, Dehradun news, Street Food, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें