MP News: स्वच्छता के लिए निगम ने व्यापारियों को दिया तोहफा, सरकारी डस्टबिन में कर रहे अपना प्रचार-प्रसार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदीप कश्यप/सतना: मध्य प्रदेश के सतना नगर निगम द्वारा एक नवाचार की शुरुआत की गई. जहां स्वच्छता अभियान को लेकर नगर निगम द्वारा सरकारी डस्टबिन का तोहफा अब व्यापारियों को प्रचार प्रसार के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. हम बात कर रहे शहर भर में दुकानदारों के दुकान के बाहर नगर निगम के द्वारा गीला और सूखा कचरा की दो सरकारी डस्टबिन लगाई जा रही है. इस डस्टबिन को सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम ने व्यापारियों को डस्टबिन के एंगल में अपने प्रचार प्रसार करने की छूट दी है, जिससे कि व्यापारी डस्टबिन के ऊपर बैनर पोस्टर लगाकर दुकान का प्रचार प्रसार कर रहे हैं. आपको बता दें कि इसके पहले भी शहर भर में नगर निगम के द्वारा सरकारी डस्टबिन लगाई गई थी. कुछ समय बाद डस्टबिन चोरी हो गई या फिर कुछ आवारा पशुओं व अन्य के द्वारा तोड़ दिए गए.

ऐसे में डस्टबिन की सुरक्षा की दृष्टि से सतना नगर निगम ने व्यापारियों को सरकारी डस्टबिन में अपना प्रचार प्रसार करने का एक तोहफा दिया है. व्यापारी अपना बैनर पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं और डस्टबिन की पूरी देखरेख भी कर रहे हैं. इससे ना सिर्फ स्वच्छता में मदद मिलेगी बल्कि लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक भी होंगे.

स्वच्छता में मदद मिलेगी
इस बारे में निगम कमिश्नर राजेश शाही ने बताया कि सतना साफ-सुथरा और स्वच्छ रहे, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में शहर के अंदर कमर्शियल एरिया में दो कलर की गीला और सूखा कचरे का डस्टबिन लगवाया जा रहा है. कई बार यह होता है कि वह टूट फूट जाती हैं या फिर उसका दुरुपयोग होता है. यहां तक की चोरी भी हो जाती है. ऐसे में हम उसे स्थाई नहीं रख पाते हैं.
उन्होंने कहा, इसके लिए हमने एक तरकीब निकाली, जिसमें डस्टबिन के ऊपरी हिस्से में दुकानदार अपना पोस्टर बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार कर सकेंगे. इसके लिए हमने सतना की सबसे बड़ी व्यापारिक संस्था विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यापारियों के साथ दिशा निर्देश तय किया था, जिसके बाद अब दुकानदार डस्टबिन में अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं.इसका बेसिक उद्देश्य है कि डस्टबिन का दुरुपयोग ना हो और प्रचार-प्रसार होने से प्रतिष्ठान के मालिक उसकी देखरेख भी करेंगे, जिससे कि हमारा सतना साफ और स्वच्छ बन सकेगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 16:06 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें