Sitapur News : 6.5 वर्ष बाद भी नहीं शुरू हो पाया सीतापुर सैटेलाइट बस स्टाप का काम, जानें कौन सी जगह की गई चिह्नित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिमांशु श्रीवास्तव/सीतापुर : . रोडवेज प्रबंधक विमल राजन के समय में सेटेलाइट बस स्टॉप की जमीन को चिन्हित कर प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया था. लेकिन 6.5 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक परिवहन निगम बस स्टॉप का निर्माण नहीं शुरू हुआ है.

राजेश कुमार ARM ने बताया मास्टर प्लान और रोडवेज के लिए सैटेलाइट बस अड्डा जिला प्रशासन द्वारा आरक्षित किया गया था. इससे पहले ARM विमल राजन उनके चिन्हित था. जिला प्रशासन ने बजट को आरक्षित करते हुए लगभग उसमें 2500000 रुपए का बजट निर्धारित किया था. ARM ने तत्कालीन प्रस्ताव को भेजा गया था. परिवहन निगम मुख्यालय द्वारा स्थिति की जानकारी मांगी गई तो हमारे द्वारा पता लगा कि मैनुअल 2016 को कोई शासनादेश जो सर्कलेट है. उसका 4 गुना इसी वजह से छूट गया था.

सैकड़ों बाहरी बसों का आवागमन
सीतापुर के अंदर रोडवेज बस स्टॉप होने से यातायात का दबाव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. रोडवेज के बस स्टॉप पर लगभग इन दिनों 170 बसें हैं. इसके अलावा सैकड़ों बाहरी बसों का आवागमन होता है. अक्सर जाम लगने से बसें भी घंटों जाम में फंसी रहती हैं. समय से वस्तुओं के संचालन में दिक्कत होती है. मुसाफिर भी परेशान होते हैं. इन समस्याओं को देखते हुए परिवहन निगम द्वारा सैटलाइट बस स्टॉप बनाने की कवायद तेज कर दी है.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 15:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें