क्या आप भी गलत ढंग से इस्तेमाल कर रहे थे छलनी? 90% नहीं जानते सही तरीका, अब नीचे नहीं गिरेगा एक भी दाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुनिया में इंसान की सहूलियत के लिए कई चीजें बनाई गई हैं. इन चीजों को लोगों की लाइफ को और भी आसान करने के लिए बनाया गया है. लोग इनका हर दिन यूज भी करते हैं. लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इन चीजों का इस्तेमाल गलत ढंग से करने लगते हैं. इसी में से एक चीज है छलनी. हमारे किचन में छलनी मौजूद रहती ही है. कई चीजों को छानने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन हाल ही में जब इस छलनी के इस्तेमाल का सही तरीका शेयर किया गया, तो लोग हैरान रह गए.

सोशल मीडिया पर छलनी का इस्तेमाल करने का सही तरीका शेयर किया गया. जब लोगों ने इसे देखा तो उन्हें अहसास हुआ कि आजतक वो इसका यूज गलत तरीके से कर रहे थे. जिस तरीके से हम छलनी यूज करते हैं, उसमें चीजें नीचे गिर जाती है. साथ ही अगर गर्म चीज को छान रहे हैं, तो हाथ जलने की संभावना होती है. एल्कीन जो नया तरीका शेयर किया गया, उसमें ऐसा कुछ नहीं होगा. यानी अगर इस तरीके से छलनी को यूज करें तो ये सेफ्टी के पर्पस से बेस्ट है.


क्या आप भी करते हैं ऐसा?
सोशल मीडिया पर एक लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर ने छलनी इस्तेमाल करने का सही तरीका शेयर किया. आमतौर पर लोग जिस चीज को छानना है, उसे एक बर्तन में रखते हैं. छलनी को नीचे रखकर वो चीज को सीधे उसमें पलट देते हैं. इससे पानी चलनी से नीचे गिर जाता है और चीज छलनी में रह जाती है. छलनी में बने छेद से पानी निकल जाता है. लेकिन किसी बारीक चीज को छानने की कोशिश करते हैं, तो वो भी इस छेद से बाहर गिर जाता है. ऐसे में सामान वेस्ट हो जाता है.


ये है सही तरीका
अब हम आपको सही तरीका बताते हैं. जब लोगों ने ये हैक देखी तो माथा पकड़ लिया. दरअसल, छलनी के अंदर कभी किसी चीज को ना पलटें. इसे जिस चीज को छानना है, उसके ऊपर रख दें. इसके बाद थोड़ा प्रेशर लगाएं. अब जो चीज छाननी है वो इन दोनों बर्तनों के बीच रह जाएगा और पानी छलनी के छेद से निकल जाएगा. यानी आपको छलनी को प्लेट की तरह इस्तेमाल करना है ना कि नीचे की तरफ रखना है. जिसने भी ये वीडियो देखा हैरान रह गया. कई लोगों ने इस हैक को जीनियस बताया. वहीं एक ने लिखा कि अब सिंक में चीजें नहीं गिरेगी. लोगों को ये हैक काफी पसंद आया.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें