भूल जाएंगे पेट्रोल पंप का रास्ता, 857 किमी तक रेंज देती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में बायर्स अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर रूख कर रहे हैं. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे में जो सबसे महत्वपूर्ण बात है वह है रेंज. इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय ग्राहक रेंज का ध्यान खासतौर पर रखते हैं. यहां हम आपको कुछ धांसू रेंज वाली कारों के बारे में बताएंगे.

Mercedes-Benz EQS
मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस सबसे लंबी रेंज वाली कारों में शुमार की जाती है.. इलेक्ट्रिक सेडान दो वेरिएंट में उपलब्ध है, दोनों एक बड़ी 107.8 kWh बैटरी पैक से पावर्ड हैं. बेस “580 4Matic’ 516 bhp की पीक पावर के लिए अच्छा है. सिंगल चार्ज में यह 857 किमी की रेंज ऑफर कर सकती है.

यह भी पढ़ें : खत्म हुआ इंतजार ! मारुति सुजुकी जिम्नी एसयूवी की पहली यूनिट तैयार, थार से लेगी लोहा

Kia EV6
किआ इंडिया के लाइनअप में EV6 एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है. यह कार लंबी रेंज के साथ कई शानदार फीचर्स से लैस है. सिंगल चार्ज में 708 किमी की रेंज ऑफर करती है. इसमें शार्प स्टाइलिंग, दमदार परफॉरमेंस और शानदार ड्राइविंग रेंज है. यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है.

हुंडई आयोनिक 5
हुंडई इंडिया की दूसरी ईवी पेशकश नियो-रेट्रो डिजाइन ट्विस्ट के साथ एक क्रॉसओवर है. यह 72.6 kWh Li-ion बैटरी पैक से पावर्ड है, जिसे 215 bhp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है. अपने सिबलिंग (EV6) की तुलना में, Ioniq 5 काफी सस्ती है, क्योंकि इसे CKD मॉडल के रूप में पेश किया गया था.

यह भी पढ़ें : अजय देवगन ने खरीदी अपनी पहली EV, इस लग्जरी सेडान पर आया दिल

बीएमडब्ल्यू i7
बीएमडब्ल्यू इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर अपना फोकस बढ़ा रहा है. 7-सीरीज़ – i7 के तौर पर कंपनी के पास कुछ बढ़िया इलेक्ट्रिक कारें हैं. इसके बड़े 101.7 kWh बैटरी पैक और 536 bhp की पीक पावर रेटिंग के जरिए यह 625 किमी की रेंज देने में सक्षम है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Electric Car

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें