Adipurush 2nd Song : 5 भाषाओं में रिलीज हुआ ‘आदिपुरुष’ का दूसरा गाना ‘राम सिया राम’, सचेत-परम्परा ने जीता दिल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. ओम राउत (Om Raut) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के प्रमोशन का सिलसिला चल रहा है. कुछ दिनो पहले फिल्म का पहला गाना ‘जय श्री राम’ (Jai Shree Ram) रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खासा पसंद किया था. अब इस कड़ी में मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘राम सिया राम’ (Ram Siya Ram) रिलीज कर दिया है. गाने को लेकर फैंस की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. इससे पहले मेकर्स ने अरिजीत की आवाज में ‘जय श्री राम’ रिलीज किया गया.

ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को रिलीज होगी. दूसरे गाने की बात करें तो इसे साचेत-परम्परा ने गाया है. वहीं, इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं. गाने को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है. साचेत और पम्परा की आवाज में सजे इस गाने को लेकर लोगों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है.

” isDesktop=”true” id=”6348575″ >

बता दें कि ओम राउत की यह पैन इंडिया फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून 2023 को रिलीज होगी. फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन, देवदत्त गजानन नागे,  सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म 600 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी है और इसे लेकर मेकर्स को उम्मीदें हैं.

Tags: Kriti Sanon, Prabhas, Saif ali khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें