तंबू तानकर रहता था नशेड़ी आदमी, वहीं से लॉन्च कर दिया बिजनेस! बेचता है दान में मिला सामान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Man Runs Shop From Tent: आपने कई ऐसी कहानियां सुनी होंगी, जहां लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसकी कल्पना भी पहले किसी ने नहीं की होगी. कुछ ऐसा ही कारनामा एक शख्स ने किया है, जो अपने बुरे एडिक्शन की वजह से काफी नुकसान झेल चुका था. बावजूद इसके उसने अब ज़ीरो से खुद को फिर से शुरू किया है. हालांकि उसका तरीका ऐसा है, जो आपने पहले कभी नहीं सुना होगा.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक पोलैंड का रहने वाला मैसीज फ्लैंक (Maciej Flank) नाम का शख्स एक खास ड्रग्स मंकी डस्ट की लत में पड़कर अपना सब कुछ खो चुका था. उसके पास रहने को घर तक नहीं था, जब उसने बंजर पड़ी ज़मीन पर न सिर्फ रहने का ठिकाना बनाया बल्कि अब वहीं से दुकान भी चलाने लगा.

ड्रग्स की वजह से बर्बाद हुई दुनिया
मैसीज फ्लैंक (Maciej Flank) पहले एक ठीक-ठाक परिस्थितियों में रहने वाला शख्स था. वो लॉन्गटन की मार्केट स्ट्रीट पर एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो चलाता था. जब उसे ड्रग्स की लत लगी तो उसका बिजनेस भी प्रभावित हुआ और वो 14 साल से रहे अपने पार्टनर से भी अलग हो गया. न घर रहा और न ही पैसा, फिर मैसीज़ इधर-उधर भटकता रहता था. वो रात में कहीं भी सो जाता था लेकिन बाद में वो एक खाली पड़ी ज़मीन पर टेंट बनाकर रहने लगा.

शुरू कर दी अपनी दुकान
उसने न सिर्फ टेंट में रहना शुरू किया बल्कि वो यहीं पर दुकान खोलकर बैठ गया. वो गार्डेन चेयर से लेकर टी-शर्ट, बच्चों की फैंसी ड्रेस, जूते और खिलौने भी बेचने लगा. 53 साल के इस शख्स को ये चीज़ें या तो दान में मिली हैं या फिर कचरे के ढेर से. StokeonTrentLive से बात करते हुए उसने बताया कि वो पहले से बेहतर कंडीशन में है. उसका कहना है कि वो रोज़मर्रा के तनाव से दूर है और कुदरत से भी जुड़ा हुआ महसूस करता है.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें