पढ़ाई के नाम पर आया बच्चे को रोना, मां ने दिया कमाई का ऐसा आइडिया, सुनते ही आ गई हंसी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बच्चे मन के सच्चे होते हैं. खासकर छोटे बच्चों को तो सिर्फ खाने और सोने से मतलब होता है. पहले के समय में मां-बाप अपने बच्चे को लेकर कई तरह के सपने देखते थे. बच्चे को आईपीएस अधिकारी बनाने से लेकर ऊंचे से ऊंचे ओहदे तक ले जाने का सपना पेरेंट्स देखते थे. लेकिन आज के समय में पेरेंट्स के सपने बदल गए हैं. अब उन्हें भी पता चल गया है कि पैसे कमाने के और भी कई जरिये हैं.

9 से 5 की शिफ्ट में ही पैसे कमाना अब पुरानी बात हो गई है. सोशल मीडिया पर एक मां को अपने बेटे से पैसे कमाने के लिए जिस आइडिया को शेयर करते सुना गया, उसने लोगों हो हंसने पर मजबूर कर दिया. पहले तो मां ने अपने बच्चे को पढ़ाई के बारे में बताकर डरा दिया. जब पढ़ने के नाम पर बच्चे की रुलाई छूट गई तब मां ने उसे पैसे कमाने का एक आसान तरीका बताया. इसे सुनते ही बच्चा भी हंस पड़ा.

मोमोज की रेड़ी से कमा लो पैसे
वायरल वीडियो में मां ने पहले अपने बच्चे को पढ़ाई के बारे में बताया. इसमें मां ने कहा कि बड़ा होने पर उसे फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स पढ़ना पड़ेगा. जब बच्चे ने ये सुना तो रोने लगा. लेकिन उसकी मां ने तुरंत बच्चे को हंसा दिया. मां ने बच्चे को पैसे कमाने का एक यूनिक आइडिया दिया. मां ने जैसे ही मोमोज की रेड़ी लगाने का आइडिया दिया, बच्चे की हंसी छूट गई.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें